Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थharvard trained doctor saurabh sethi share 7 daily foods reduce visceral fat or belly fat naturally
हार्वर्ड डॉक्टर ने बताया पेट पर जमा फैट घटाने के लिए 7 इफेक्टिव फूड्स, 1 नंबर पर है ये फ्रूट

हार्वर्ड डॉक्टर ने बताया पेट पर जमा फैट घटाने के लिए 7 इफेक्टिव फूड्स, 1 नंबर पर है ये फ्रूट

संक्षेप:

7 foods to reduce belly fat naturally: पेट के आसपास जमा चर्बी जो अंदरूनी अंगों पर होती है, उसे विसरल फैट बोलते हैं। इस विसरल फैट को घटाने के लिए हार्वर्ड ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने रोजमर्रा के 7 फूड गिनाएं हैं। जिसमे से पहले वाला बिना स्ट्रिक्ट डायटिंग के हेल्प करेगा।

Dec 07, 2025 07:11 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेट और कमर के आसपास जमा चर्बी दिखने में बुरी लगती है और सेहत के लिए भी खतरनाक होती है। खासतौर पर जब ये चर्बी शरीर के अंदरूनी अंगों पर जमा हो, जिसे 'विसरल फैट' बोलते हैं। ये फैट ज्यादातर पुरुषों में देखने को मिलता है। इस फैट की वजह से टाइप 2 डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिसीज होने का रिस्क बढ़ जाता है और अगर ये फैट लिवर में जमा हो तो फैटी लिवर बन जाता है। आंतों पर जमा फैट को विसरल फैट बोलते हैं। जो आंतों के साथ ही हार्ट, लंग्स, लीवर और दूसरे अंगों पर जमा होने लगता है। इस फैट को घटाने के लिए हार्वर्ड ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने 7 डेली फूड्स को बताया है। जो विसरल फैट को घटाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जान लें नंबर 7 से लेकर 1 तक विसरल फैट घटाने वाले फूड्स।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

7) ग्रीन टी

डॉक्टर सेठी ने 7 फूड की लिस्ट में सातवें नंबर पर ग्रीन टी को रखा है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल होते हैं जो ईजीसीजी होते हैं जो फैट का ऑक्सीडेशन करने में मदद करते हैं। विसरल फैट को टार्गेट करके घटाते हैं। ग्रीन टी के साथ ही कॉफी भी फैट घटाने में मदद कर सकती है।

6) एवाकॉडो

छठें नंबर पर है एवाकॉडो, जो विसरल फैट को घटाने में मदद करता है। इसमे मौजूद मोनो अनसैचुरेटेड फैट और सॉल्यूएबल फाइबर इंसुलिन और हंगर को रेगुलेट करता है। जिससे विसरल फैट को घटाने में मदद मिलती है। एवाकॉडो के साथ ही नारियल भी इसमे मदद करता है।

5) हरी पत्तेदार सब्जियां और क्रूसिफायर वेजिटेबल

हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ ही ब्रोकली, पत्तागोभी प्रजाति की क्रूसिफायर वेजिटेबल विसरल फैट को कम करने में मदद करती हैं। ये हाई फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स रिच होती हैं। जिससे खाने से देर तक पेट भरे रहने का एहसास होता है। ये विसरल फैट को घटाने में मदद करती हैं।

4) फैटी फिश या फ्लैक्स सीड्स, अखरोट

अगर नॉनवेज खाते हैं तो फैटी फिश जैसे साल्मन और सार्डियंस और अगर वेज या वीगन है तो अखरोट और फ्लैक्स सीड्स को खाएं। ओमेगा 3 इंसुलिन सेंसेटिविटी को इंप्रूव करता है और डीप बेली फैट को टारगेट कर घटाने में मदद करता है।

3) एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल

एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मोनो सैचुरेटेड फैट्स होते हैं और साथ ही पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो विसरल फैट को कम करने में मदद करते हैं।

2) प्लेन अनस्वीट ग्रीक योगर्ट

ग्रीक योगर्ट जो बिना ऐडेड फ्लेवर और स्वीटनर के हो, ऐसे ग्रीक योगर्ट को खाने से विसरल फैट कम होता है। इसमे हाई प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स होते हैं जो इसे हेल्दी बनाते हैं।

1) पहले नंबर है ब्लू बेरीज

इसमे मौजूद एंथोसायनिन इंसुलिन को इंप्रूव करता है और बेली फैट को घटाने में मदद करता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।