Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थharvard train doctor saurabh sethi rank 10 natural sweetner from best to worst
डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कौन सा नेचुरल स्वीटनर बॉडी के लिए बेस्ट है और कौन सा खराब?

डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कौन सा नेचुरल स्वीटनर बॉडी के लिए बेस्ट है और कौन सा खराब?

संक्षेप:

Natural sweetner harm your health know best and worst list: नेचुरल स्वीटनर खाकर भी हो सकता है गट हेल्थ को नुकसान। डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया नेचुरल स्वीटनर की पूरी लिस्ट जिसमे बेस्ट से लेकर खराब तक शामिल है। 

Sat, 1 Nov 2025 04:39 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चीनी को छोड़कर काफी सारे लोग नेचुरल स्वीटनर को खाते हैं और इसे हेल्थ के लिए सेफ समझते हैं। लेकिन हार्वर्ड और एम्स ट्रेंड डॉक्टर सौरभ सेठी ने इन नेचुरल स्वीटनर को रैंकिंग के बेस पर चुना है। 10 पॉपुलर स्वीटनर जो नेचुरल हैं और पूरी तरह सेफ माने जाते हैं। इन स्वीटनर के हेल्थ पर होने वाले असर के बेस पर इन रैंकिंग को दिया गया है। दरअसल, डॉक्टर ने क्लियर किया है कि ये रैंकिग क्लीनिकल एक्सपीरिएंस के साथ गट हेल्थ पर हुई रिसेंट रिसर्च पर बेस है और इन स्वीटनर का गट हेल्थ के साथ मेटाबॉलिज्म पर क्या असर होता है। इसी के बेस पर रैंकिग दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हाई फ्रक्टोज कॉर्न सीरप

डॉक्टर सेठी ने बताया कि इस पूरी लिस्ट में सबसे नीचे पर है हाई फ्रक्टोज कॉर्न सिरप। जो कि हैवी प्रोसेस्ड,जल्दी से अब्जॉर्ब होने वाली और वेट गेन तेजी से करती है। साथ ही लिवर को स्ट्रेस देता है।

रिफाइंड शुगर

लिस्ट में अगला नाम रिफाइंड शुगर का है जो लिस्ट में कॉर्न सिरप के ऊपर है। तेजी से अब्जॉर्ब होने के साथ ही ये ब्लड शुगर भी स्पाइक करती है और कैलोरी के अलावा कुछ नहीं देता। डॉक्टर ने सलाह दी है कि अगर दूसरे ऑप्शन मौजूद हैं तो इसे काफी कम मात्रा में खाएं।

आर्टीफिशियल स्वीटनर

लिस्ट में तीसरे नंबर पर है आर्टीफिशियल स्वीटनर सुक्रलोज और एसपार्टम शामिल है। डॉक्टर सेठी बताते हैं कि आर्टीफिशियल कभी हेल्दी नहीं हो सकता। भले ही ये चीनी और कॉर्न सिरप से बेहतर हो।

ब्राउन शुगर

डॉक्टर ने ब्राउन शुगर को ऊपर के तीन स्वीटनर से बेहतर बताया है। लेकिन लिस्ट में ये नीचे ही है। ब्राउन शुगर को भले ही हेल्दी बताया जाता है लेकिन ये ब्लड शुगर पर असर डालती है और गट हेल्थ को इफेक्ट करती है।

कोकोनट शुगर

कोकोनट शुगर को भले ही हेल्दी समझा जाए और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स चीनी से कम होता है। लेकिन ये पूरी तरह से हार्मलेस नही है।

स्टीविया

प्लान बेस्ड और कैलोरी फ्री स्वीटनर होने की वजह से डॉक्टर ने इसे बाकी ऊपर लिखे स्वीटनर से बेहतर बताया है। लेकिन स्टीविया वाले सारे प्रोडक्ट हेल्दी नहीं होते क्योंकि ज्यादातर में मिलावट रहती है।

मोन्क फ्रूट एक्सट्रैक्ट

कभी कभार मिठास लेनी हो तो मॉन्क फ्रूट एक्स्ट्रैक्ट सही है। इसमे लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और ये गट माइक्रोबियम को कम डिस्टर्ब करते हैं।

रॉ हनी

रॉ हनी को डॉक्टर ने वोट दिया है क्योंकि ये सबसे कम प्रोसेस्ड स्वीटनर है और इसमे एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी के साथ ही प्रीबायोटिक पोटेंशियल होता है।

खजूर

खजूर एक पूरा फ्रूट है। इसलिए इसमे फाइबर, माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं और कॉम्प्लेक्स शुगर होती है। जिसकी वजह से इसका अब्जॉर्ब्शन स्लो होता है और ये गट हेल्थ के लिए अच्छा है

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।