हरियाली तीज पर जरूर झूला जाता है झूला, जानें मस्ती के साथ सेहत को मिलते हैं क्या फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Benefits Of Swinging In Sawan Month: आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो हरियाली तीज के दिन झूला झूलने को सिर्फ एक परंपरा मानते हैं तो अब आपको अपनी सोच बदल लेनी चाहिए। जी हां, झूला सिर्फ मौज-मस्ती के लिए नहीं बल्कि सेहत से जुड़े फायदे लेने के लिए भी झूला जा सकता है।

Benefits Of Swinging In Sawan Month

Benefits Of Swinging In Sawan Month: गर्मी और उमस भरे मौसम में रिमझिम सावन का महीना हर मन को सुकून से भर देता है। इसी पवित्र महीने में सुहागिन स्त्रियां हरियाली तीज का उत्सव भी मनाती हैं। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखकर सोलह शृंगार करने के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। हरियाली तीज की पूजा के बाद महिलाएं इस दिन झूला झूलते हुए जरूर लोकगीत जरूर गाती हैं। आप भी अगर उन लोगों में से हैं जो हरियाली तीज के दिन झूला झूलने को सिर्फ एक परंपरा मानते हैं तो अब आपको अपनी सोच बदल लेनी चाहिए। जी हां, झूला सिर्फ मौज-मस्ती के लिए नहीं बल्कि सेहत से जुड़े फायदे लेने के लिए भी झूला जा सकता है। आइए जानते हैं हरियाली तीज पर झूला झूलने से सेहत को मिलते हैं क्या-क्या फायदे।

झूला झूलने से सेहत को मिल सकते हैं ये फायदे-

तनाव की होती है छुट्टी-

अगर आपकी लाइफ में स्ट्रेस बहुत ज्यादा है तो आप झूला झूलकर इसे कम कर सकते हैं। झूला झूलने से मन को खुशी मिलती है। जिससे व्यक्ति के मन की उदासी दूर होती है और व्यक्ति टेंशन फ्री हो जाता है।

बॉडी रखे एक्टिव-

मांसपेशियों और शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए झूला आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, झूला झूलते समय भले ही व्यक्ति का शरीर आगे-पीछे होता रहता है लेकिन उसका माइंड अलर्ट रहता है। इस कोआर्डिनेशन को बनाए रखने के लिए आपके सभी बॉडी पार्ट्स और आपकी मसल्स उस समय एक्टिव बने रहते हैं।

मूड होता है बेहतर-

अगर आपका मूड ठीक नहीं है, तो झूला झूलें। झूला झूलने के कुछ ही समय में आपका मूड अच्छा हो सकता है। दरअसल, झूला झूलने के दौरान बॉडी में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं, जो व्यक्ति के मूड को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

कोर स्ट्रेंथ में सुधार-

रिसर्च की मानें तो झूला झूलते समय व्यक्ति के संतुलन और कोर शक्ति , दोनों में सुधार होता है। शरीर को संतुलित करने के लिए कोर को मजबूत और स्थिर बनाए रहने की जरूरत होती है। पैरों को मोड़ने, स्ट्रेच करने और सहारे के लिए किनारों को मजबूती से पकड़े रहने के लिए बांहों को सीधा रखने की जरूरत होती है।

फोकस बढ़ाता है-

झूला झूलने से व्यक्ति का फोकस बढ़ता है जो दिमाग को अलर्ट करने में मदद करता है। इससे दिमाग का वो हिस्सा जिसका कम इस्तेमाल होता वो एक्टिवेट हो जाता है। इसके अलावा ये आपके ब्रेन की न्यूरल गतिविधियों को तेज करके बाकी नसों के लिए भी एक्सरसाइज का ही एक रूप बन जाता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थहरियाली तीज पर जरूर झूला जाता है झूला, जानें सेहत को मिलते हैं क्या फायदे