क्या हार्ड वॉटर से बाल झड़ते हैं या गंजापन होता है? डर्मेटोलॉजिस्ट ने तोड़ा मिथ
नए शहर में शिफ्ट होने के बाद अचानक बाल झड़ने लगें, तो अक्सर लोग पानी को दोष देते हैं। लेकिन क्या सच में हार्ड वॉटर गंजेपन की वजह है? डर्मेटोलॉजिस्ट इस मिथक की सच्चाई बता रहे हैं।

क्या हार्ड वॉटर से सच में बाल झड़ते हैं?
नए शहर में जाते ही शॉवर ड्रेन में ज्यादा बाल दिखना कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। मेट्रो शहरों में रहने वाले लोग अक्सर सबसे पहले पानी को दोष देते हैं और मान लेते हैं कि हार्ड वॉटर ही बाल झड़ने की वजह है। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक आम गलतफहमी? इस सवाल का जवाब दे रहे हैं डॉ. अग्नि कुमार बोस, जो डर्मेटोसर्जन और ट्राइकोलॉजिस्ट हैं और त्वचा रोगों के क्षेत्र में आठ साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। उनके अनुसार, हार्ड वॉटर और गंजेपन को लेकर फैली कई बातें पूरी तरह मिथक हैं।
हार्ड वॉटर बालों पर कैसे असर डालता है?
डॉ. बोस बताते हैं कि हार्ड वॉटर सीधे तौर पर गंजेपन का कारण नहीं बनता। हां, इसमें मौजूद मिनरल्स बालों की बनावट पर असर डाल सकते हैं।
हार्ड वॉटर से बाल:
- रूखे और बेजान हो सकते हैं।
- फ्रिजी और उलझे हुए दिख सकते हैं।
- बालों की नेचुरल शाइन कम हो सकती है।
लेकिन यह असर सिर्फ बालों की टेक्सचर तक सीमित होता है। हार्ड वॉटर ना तो हेयरलाइन पीछे करता है, ना ही गंजे पैच बनाता है और ना ही परमानेंट हेयर लॉस का कारण बनता है।
डॉ. बोस साफ शब्दों में कहते हैं, 'अगर हार्ड वॉटर से गंजापन होता, तो दुनिया के तटीय शहरों में रहने वाले लोग अब तक गंजे हो चुके होते।'
तो फिर असली वजह क्या है?
डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, गंजापन असल में मेडिकल प्रॉब्लम है, ना कि प्लंबिंग की। इसके पीछे मुख्य वजहें जेनेटिक हेयर लॉस, पोषण की कमी, ज्यादा तनाव और अनियमित लाइफस्टाइल होती हैं। अक्सर लोग कॉलेज या नौकरी के लिए नया शहर जाते हैं। यही वो उम्र होती है, जब जेनेटिक हेयर लॉस शुरू होता है। घर से दूर रहने के कारण खानपान बिगड़ता है, स्ट्रेस बढ़ता है और नींद पूरी नहीं होती। लेकिन इन सबकी बजाय दोष पानी पर डाल दिया जाता है।
गलती कहां हो जाती है?
डॉ. बोस बताते हैं कि लोग डॉक्टर के पास जाने के बजाय:
- महंगे शॉवर फिल्टर खरीद लेते हैं।
- RO या बोतलबंद पानी से नहाने लगते हैं।
- सालों तक सही इलाज टालते रहते हैं।
- इस देरी की वजह से बालों का झड़ना धीरे-धीरे इररिवर्सिबल हो सकता है। जबकि शुरुआती स्टेज में सही इलाज से हेयर लॉस को कंट्रोल किया जा सकता है।
नोट: उनका साफ संदेश है- गंजापन प्लंबर की नहीं, डॉक्टर की समस्या है। अपने डॉक्टर से मिलें, ना कि पानी बदलने में समय गंवाएं। इसके अलावा किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




