Happy Women's Day: बुढ़ापे तक हेल्दी रहना है तो खाने की आदतों में ये प्रैक्टिकल सुधार करें
Happy Women's Day: वुमंस डे सेलिब्रेशन तभी पूरा होगा जब महिलाएं अपनी सेहत को लेकर और भी ज्यादा प्राथमिकता देंगी। अगर लंबे टाइम तक हेल्दी रहना चाहती है और बीमारियों से दूर रहना है तो अपनी ईटिंग हैबिट्स में ये प्रैक्टिकल सुधार जरूर कर लें।

इंटरनेशनल वुमंस डे 8 मार्च यानी आज मनाया जा रहा। हर कोई महिलाओं के सशक्तीकरण की बात कर रहा। लेकिन महिलाओं की एम्पॉवरमेंट उनकी हेल्थ के बिना अधूरी है। ज्यादातर महिलाएं अपनी सेहत के साथ लापरवाही बरतती हैं। जिसका नतीजा 30-35 की उम्र आने के साथ ही उन्हें कई तरह की परेशानियां घेरने लगती है और वो बीमारियों का शिकार हो जाती है। एनीमिया, थायराइड, विटामिन बी 12 की कमी, मोटापा, डायबिटीज कुछ ऐसी समस्याएं जिनसे काफी सारी महिलाएं जूझ रहें। अगर महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ यानी बुढ़ापे तक हेल्दी रहना है तो अपनी आदतों में कुछ प्रैक्टिकल सुधार करने की जरूरत है। जैसे खानपान से जुड़ी ये आदतें, जो ज्यादातर महिलाओं को बीमार करने के लिए जिम्मेदार होती है।
लंबे टाइम तक हेल्दी रहना है तो इन ईटिंग हैबिट्स में सुधार कर लें
पोर्शन कंट्रोल
काफी सारी महिलाएं ओवरइटिंग करती हैं। ब्रेकफास्ट स्किप करने के बाद लंच में अपने मनपसंद फूड्स को ज्यादा मात्रा में खा लेना काफी सारी महिलाओं की हैबिट होती है। ये हैबिट ना केवल डाइजेशन को बिगाड़ती है बल्कि मोटापे को भी बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होती है। अपने खाने की थाली में पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखना जरूरी है।
बैलेंस्ड प्लेट
खाने की थाली में सारे न्यूट्रिशन का सही बैलेंस होना चाहिए। केवल रोटी और चावल की मात्रा यानी कार्ब्स का ज्यादा होना जो मोटापे के साथ ही डायबिटीज को न्योता देता है। थाली में हरी सब्जी, दाल, सलाद, दही जैसी सारी चीजों को बराबर मात्रा में खाने के लिए रखें। न्यूट्रिशन का बैलेंस अगर थाली में होगा तो आपको लंबे टाइम तक हेल्दी रहने में मदद मिलेगी।
हाइड्रेशन को इग्नोर करना
काफी सारी महिलाएं हाइड्रेशन को इग्नोर करती है। जबकि पर्याप्त मात्रा में पानी ना केवल डाइजेशन को सही करता है बल्कि स्किन और हेयर को स्मूद बनाता है और शरीर में एनर्जी भी बढ़ाने में मदद करता है। तो आज से ही दिनभर में अपने पानी इनटेक की मात्रा पर पूरा फोकस करें।
माइंडफुल ईटिंग
जल्दीबाजी में या फिर काम करते हुए या मोबाइल, टीवी देखते हुए खाने की आदत को आज से ही बंद कर दें। जब आप खाने पर पूरा फोकस करके खाएंगी तो ना केवल भूख से ज्यादा खाने से बचेंगी बल्कि खाने के बाद गैरजरूरी स्नैकिंग भी नहीं करेंगी। जो आपको मोटापे और अनहेल्दी जंक बॉडी में जाने से रोकने में मदद करेगा।
मील प्लानिंग
घर के खाने की प्लानिंग के साथ खुद के खाने की प्लानिंग भी जरूर करें। काफी सारी महिलाएं सुबह या शाम के वक्त सबसे ज्यादा अनहेल्दी स्नैक्स खाती हैं और फिर लंच या डिनर स्किप कर देती है। ये आदत हेल्थ को बिगाड़ती है। खुद के लिए ब्रेकफास्ट या लंच में कुछ हेल्दी मील प्लान कर खाएं। जिससे अनदेल्दी स्नैक्स को खाने से बच सकें।
खानपान की आदतों में ये छोटे-छोटे सुधार हेल्थ पर पॉजिटिव असर छोड़ते हैं और आपको लंबे टाइम तक हेल्दी एंड फिट रहने में मदद मिलती है।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


