पेट में भयंकर गैस और एसिडिटी बनाती हैं खाने-पीने की ये 5 चीजें, डॉक्टर ने शेयर की लिस्ट
डॉ सलीम जैदी ऐसे फूड्स के बारे में बताया है, जो आपके गट को इरिटेट कर सकते हैं। ये सभी पाचन को तो मुश्किल बनाते ही हैं, साथ ही गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं भी पैदा करते हैं।

पेट में गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग होना बहुत ही आम है लेकिन नॉर्मल बिल्कुल नहीं है। लंबे समय तक अगर ये चीजें आपको परेशान कर रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि कई बार ये छोटी-छोटी दिक्कतें ही इतना पेन और डिस्कंफर्ट देती हैं कि नॉर्मल लाइफस्टाइल बहुत मुश्किल हो जाता है। अब अगर आपके पेट में काफी गैस, एसिडिटी बनती है तो अपनी डाइट पर भी आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। दरअसल कई बार ये रोजमर्रा की आदतें ही इन्हें बढ़ावा दे सकती हैं। डॉ सलीम जैदी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताया है, जो आपके गट को इरिटेट कर सकते हैं। ये सभी पाचन को तो मुश्किल बनाते ही हैं, साथ ही गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं भी पैदा करते हैं। आइए जानते हैं।
राजमा
डॉ सलीम बताते हैं कि राजमा काफी देर से हजम होता है। इसलिए अगर आप राजमा खाते हैं तो पेट में गैस, एसिडिटी और भारीपन बना रहता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर है, पेट में गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग बनी रहती है, उनके लिए ज्यादा राजमा खाना नुकसानदायक हो सकता है। राजमा ज्यादा हेवी ना रहे, इसके लिए उसे रातभर के लिए भिगोकर रखें और हींग, जीरे और अदरक का तड़का लगाएं।
कच्ची प्याज
कई लोगों को सलाद की तरह कच्ची प्याज खाने की आदत होती है। वैसे तो ये सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, उनके लिए ये थोड़ी परेशानी की वजह बन सकती है। दरअसल कच्ची प्याज पेट में एसिड को रिलीज करती है, जिससे एसिडिटी और बढ़ सकती और पेट भी भारी लग सकता है।
खाने के साथ दूध पीना
सुबह का नाश्ता हो या डिनर, अगर आप खाने के साथ ही दूध पीते हैं, तो ये आपकी गट हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। डॉ सलीम कहते हैं कि दूध और नॉर्मल मील का कॉम्बिनेशन आपके डाइजेशन को कन्फ्यूज कर देता है। इस वजह से अपच, गैस और यहां तक कि लूज मोशन की समस्या भी हो सकती है।
बेकरी फूड्स
बेकरी वाले आइटम जैसे बिस्किट, केक, कुकीज, मठरी, नमकीन वगैरह भी आपको अपनी डाइट में ज्यादा शामिल नहीं करने चाहिए। ये पेट में एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा इन फूड्स को लेने से मोटापे और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी काफी बढ़ जाता है।
बहुत ज्यादा चाय पीना
कुछ लोगों को दिन भर में कई कप चाय पीने की आदत होती है। ये बिल्कुल नॉर्मल लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे ये आदत आपके गट को डैमेज कर सकती है। डॉ सलीम बताते हैं कि ज्यादा चाय पीने से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी बढ़ सकती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों में ज्यादा चाय पीने से वजह से भूख भी कम हो जाती है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


