होली का 'हैंगओवर' उतारें चुटकियों में, जानें क्या है बॉडी को डिटॉक्स करने के 9 आसान सही तरीके
Simple Ways To Detox After Holi : बॉडी डिटॉक्स का मतलब सिर्फ नहाकर शरीर से होली के रंगों को छुड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तो भीतर से खुद को क्लीन करने का एक ऐसा तरीका है, जिसके बाद आप एक बार फिर खुद में पहले जैसी ताजगी और ऊर्जा महसूस करते हैं।

होली की मस्ती और हुड़दंग के बीच ज्यादातर लोग अपने ही शरीर के साथ थोड़ी ज्यादती कर बैठते हैं। रसायनों से भरे रंगों का त्वचा के संपर्क में आना, दिन भर की धूप, और ढेर सारी गुझिया व तली-भुनी चीजों का स्वाद-ये सब चीजें मिलकर शरीर के भीतर 'टॉक्सिन्स' यानी विषाक्त पदार्थों के जमा होने का कारण बनने लगती हैं। अगर हर साल होली मनाने के बाद आपको थकान और सुस्ती महसूस होती है, तो समझ जाए कि आपका शरीर आपसे एक डीप क्लीन 'रीसेट' की मांग कर रहा होता है। इसका मतलब सिर्फ नहाकर शरीर से होली के रंगों को छुड़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह तो भीतर से खुद को क्लीन करने का एक ऐसा तरीका है, जिसके बाद आप एक बार फिर खुद में पहले जैसी ताजगी और ऊर्जा महसूस करते हैं। सीके बिरला हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉ. दीपाली शर्मा ने बॉडी को डिटॉक्स करने के 9 आसान तरीके शेयर किए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में-
डॉ. दीपाली शर्मा कहती हैं कि होली रंग, मस्ती, मिठाइयों और जश्न का त्योहार है। लेकिन त्योहार को मनाने के दौरान कई घंटे धूप में खड़े रहकर रंगों के संपर्क में आने, तला-भुना और मीठा ज्यादा खाने के बाद शरीर और त्वचा थोड़ी थकी हुई और स्ट्रेस्ड महसूस कर सकती है। ऐसे में होली के बाद हल्का-फुल्का डिटॉक्स शरीर को दोबारा संतुलन में लाने में मदद करता है। डिटॉक्स का मतलब भूखे रहना या सख्त डाइट करना नहीं है, बल्कि बस फिर से हेल्दी आदतों पर लौट आना होता है।
होली मनाने के बाद बॉडी को डिटॉक्स करने के 9 आसान तरीके
1. खूब पानी पिएं- शरीर को हाइड्रेट रखें। नींबू पानी या नारियल पानी लेने से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं।
2.हल्का और हेल्दी खाना खाएं- खिचड़ी, दाल, सब्जी, फल और दही जैसा सादा भोजन चुनें। कुछ दिन तक तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें।
3. लिवर का ख्याल रखें- चुकंदर, पालक, हल्दी और खट्टे फल शरीर की सफाई में मदद करते हैं।
4. नहाने का सही तरीका अपनाएं- नहाने से पहले नारियल तेल लगा लें ताकि रंग आसानी से निकल जाए। तेज स्क्रब की जगह माइल्ड क्लेंजर का इस्तेमाल करें।
5. त्वचा को आराम दें- एलोवेरा जेल या हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि सूखापन और जलन कम हो।
6. पूरी नींद लें- रोज 7–8 घंटे की अच्छी नींद शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करती है।
7. प्रोबायोटिक्स लें- दही और छाछ पेट को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
8. हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें- हल्की वॉक या योग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
9. शराब और ज्यादा चीनी से दूर रहें- बॉडी को आराम देने के लिए कुछ दिन शराब और चीनी के अधिक सेवन से दूर रहें।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



