Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थGet Instant Relief From Gas and Bloating With This Simple Drink Shared Ayurvedic doctor
पेट में गैस का दर्द उठे तो क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा तुरंत राहत देगा!

पेट में गैस का दर्द उठे तो क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक डॉक्टर का ये नुस्खा तुरंत राहत देगा!

संक्षेप:

Home Remedy for Instant Gas Relief: डॉ सुगंधा शर्मा कहती हैं कि अगर आपके पेट ने गैस का दर्द शुरू हो गया है या पेट फूलने लगा है, तो तुरंत राहत के लिए आप घर पर ही ये एक ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। 

Jan 13, 2026 11:31 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पेट में गैस बनना बहुत ही कॉमन समस्या है। कई लोग हैं जो हल्का सा कुछ हेवी खा लें, तो उनके पेट में गैस बनना शुरू हो जाती है। गैस बनने से पेट में दर्द होने लगता है, साथ ही कई बार ये सीने की तरफ भी चढ़ने लगती है। ऐसे में मूड अक्सर चिड़चिड़ा हो जाता है और किसी भी काम में मन नहीं लगता। अब जैसे ही गैस बनना शुरु हो जाए, तो तुरंत राहत के लिए क्या किया जाए, ये अक्सर समझ ही नहीं आता। हर बार दवाई लेना भी ठीक नहीं है। ऐसी ही सिचुएशन के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ सुगंधा शर्मा ने एक नुस्खा शेयर किया है। डॉक्टर कहती हैं कि जैसे ही पेट में गैस बनना शुरू हो या हल्का दर्द होने लगे, तो तुरंत आप इसे इस्तेमाल कर के देख सकते हैं। ये इंस्टेंट राहत देने में मदद करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेट में गैस से तुरंत राहत देगा ये नुस्खा

डॉ सुगंधा शर्मा कहती हैं कि अगर आपके पेट ने गैस का दर्द शुरू हो गया है या पेट फूलने लगा है, तो तुरंत राहत के लिए आप घर पर ही ये एक ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुना पानी लेना है। इसमें 4 से 5 पत्ते पुदीने के डालें। इन्हें आपको बिल्कुल अदरक की तरह कूटकर डालना है। अब इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालें, साथ ही चुटकी भर सेंधा नमक और चुटकी भर बेकिंग सोडा एड करें। सभी चीजों को घोलकर तुरंत पी जाएं।

Gas Relief

क्यों असरदार है ये घरेलू ड्रिंक

डॉक्टर कहती हैं कि ये ड्रिंक आपको गैस से तुरंत राहत दिलाने में मदद करती है। इसमें सभी चीजें ऐसी मौजूद हैं, जिनका संबंध सीधा पाचन से है। पुदीना गैस और ब्लोटिंग को कम करता है, नींबू डाइजेशन को बेहतर बनाता है। वहीं बेकिंग सोडा पेट में बने एक्स्ट्रा एसिड को न्यूट्रल करने का काम करता है। यही वजह है कि गैस बनने के बाद अगर आप ये ड्रिंक पी लेते हैं, तो कुछ ही देर में बेहतर महसूस होने लगता है।

ज्यादा गैस बनने पर दो बार पी सकते हैं

कई बार पेट में गैस इतनी ज्यादा बनती है कि कुछ भी करने से आराम भी मिलता। डॉक्टर कहती हैं कि ऐसी स्थिति में आप ये घरेलू ड्रिंक दो बार भी पी सकते हैं। इससे काफी फायदा होगा। हालांकि अगर आपको रोज ही गैस की दिक्कत होती है, तो किसी एक ड्रिंक के भरोसे बैठना ठीक नहीं है। अपने डॉक्टर को दिखाएं और प्रॉपर ट्रीटमेंट लें।

ये भी पढ़ें:हेल्दी समझकर रोज ले रहे चिया सीड्स, तो फोर्टिस के डॉक्टर से जान लें नुकसान!
ये भी पढ़ें:शुगर, बीपी जैसी बीमारियों से बचना है, तो रोज ये 1 काम करें! डॉक्टर ने बताया

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।