पेट और आंतों को दुरुस्त रखेंगे ये 7 फाइबर से भरपूर फूड्स, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
share

पेट को स्वस्थ रखने के लिए फाइबर युक्त चीजों को खाना सही माना जाता है। गैस्ट्रो डॉक्टर सेठी ने 7 फाइबर रिच फूड्स के बारे में बताया है, जो आपके गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होंगे।

Gastroenterologist Saurabh Sethi shares 7 Fiber rich Foods
हेल्दी गट के लिए रोज खाएं ये 7 फाइबर रिच फूड्स

पेट स्वस्थ रहता है, तो पूरा शरीर चलता रहता है लेकिन अगर पेट या आंत से जुड़ी कोई समस्या हो जाए तो परेशानी होती है। गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। फाइबर पाचन को बेहतर करता है, कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है और गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फाइबर रिच फूड्स के बारे में बताया है। उनका कहना है कि अगर आप इन चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो गट हेल्थ बेहतर बनी रहेगी। चलिए आपको इन फूड्स के बारे में बताते हैं।

यहां देखें 7 फाइबर रिच फूड्स की लिस्ट

1. चिया सीड्स

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई तत्व होते हैं। इसे खाने से कब्ज में राहत मिलती है। चिया सीड्स का फाइबर आंतों में मौजूद कुछ अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है। इससे आंतों के माइक्रोबायोम को सपोर्ट मिलता है। एक चम्मच चिया सीड्स को पानी या दही में भिगोकर खा सकते हैं। शुरुआत कम मात्रा से करें और पर्याप्त पानी पिएं। सूखे चिया सीड्स को सीधे नहीं निगलना है।

2. दाल

दाल

उड़द, अरहर, चना, मसूर, मूंग की दाल जब पक जाती है, तो सेहत और पेट दोनों के लिए पौष्टिक बन जाती हैं। इन दालों में डाइटरी फाइबर, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, आयरन, फोलेट (विटामिन B9), पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। दाल कब्ज से राहत दिलाती हैं, तो पेट को भरा भी रखती है। साथ ही गुड बैक्टीरिया भी बनते हैं। रोज के भोजन में एक कटोरी अच्छी तरह पकी हुई दाल शामिल कर सकते हैं

3. रास्पबेरीज

रास्पबेरीज को भी आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें डाइटरी फाइबर, विटामिन C, मैंगनीज, पॉलीफेनॉल्स और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट और पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनमें मौजूद फाइबर आंतों के गुड बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करता है। इससे पाचन, कब्ज भी बेहतर होता है। इसे आप दही के साथ या ओट्स में मिलाकर खा सकते हैं।

4. एवोकाडो

इंडियन एवोकाडो

एवोकाडो को सुपरफ्रूट माना जाता है और इसमें विटामिन C, E, K, B6, फोलेट, प्रचुर मात्रा में डाइटरी फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर को एनर्जी देते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। एवोकाडो को सलाद, टोस्ट या सैंडविच में शामिल कर सकते हैं।

5. ओट्स

ओट्स ज्यादातर लोग नाश्ते में खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह भी पेट के लिए बेहतरीन है। ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, मैग्निशियम, आयरन, विटामिन B1 होता है। ओट्स में मौजूद बीटा-ग्लूकन जैसे फाइबर आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। आंतों में जब ये फाइबर पचते हैं, तो इनसे खास तरह के एसिड (शॉर्ट-चेन फैटी एसिड) बनते हैं, जो आंतों को स्वस्थ रखते हैं और उनकी कोशिकाओं को ताकत देते हैं। सुबह दूध या पानी में ओट्स पकाकर खाएं। इसमें फल, थोड़े चिया सीड्स या मेवे मिलाए जा सकते हैं।

6. नाशपाती

नाशपाती एक ऐसा फल है जिसमें पानी और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में मिलते हैं। इसे छिलके सहित खाने पर ज्यादा फाइबर मिलता है। नाशपाती में विटामिन सी, फाइबर, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर जैसे कई तत्व होते हैं। नाशपाती में मौजूद पेक्टिन नाम का फाइबर और सॉर्बिटॉल आंतों की सफाई करने और मल को नरम बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया (माइक्रोबायोम) को पोषण देकर आंतों को मजबूत बनाती है। आप रोजाना 1 नाशपाती खा सकते हैं।

7. काबुली चना

काबुली चना

काबुली चना प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ-साथ आंतों की सेहत को बनाए रखने में भी मदद कर सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर, प्लांट-बेस्ड प्रोटीन, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और रेजिस्टेंट स्टार्च होता है। इसे खाने से पाचन भी सही रहता है और कब्ज या दर्द की समस्या नहीं होती। ये आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। काबुली चने को रातभर भिगोकर अच्छी तरह पकाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थहेल्दी गट के लिए रोज खाएं ये 7 फाइबर रिच फूड्स, डॉक्टर सेठी ने बताए फायदे