फैटी लिवर में फायदेमंद हैं ये 7 फल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सेठी ने बताया कब और कैसे खाएं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फैटी लिवर की समस्या आजकल आम हो चुकी है और ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो गैस्ट्रो डॉक्टर ने फैटी लिवर में कौन से फल खाने चाहिए, इसकी लिस्ट बताई है।

list of 7 healthy fruits for fatty liver
फैटी लिवर में कौन से फल खाने चाहिए, डॉक्टर से जानें

आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल, इंस्टेंट फूड्स और नींद में कमी के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, इसमें से एक है फैटी लिवर। फैटी लिवर की समस्या से आजकल हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है और इसके लिए इलाज करवा रहा है। पहले लोगों को लगता था कि जो लोग शराब पीते हैं, उनके साथ ऐसा होता है लेकिन नॉन अल्कोहलिक लोगों को भी ये परेशानी हो रही है। फैटी लिवर की इस समस्या को सबसे सटीक तौर पर मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज (MASLD) कहा जाता है। फैटी लीवर की बीमारी के बढ़ने के मुख्य कारणों में टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और फिजिकल एक्टिविटीज का कम होना शामिल है। अगर आप भी फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं या इससे बचना चाहते हैं, तो अभी से अपनी लाइफस्टाइल को बदल लें। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि कुछ ऐसे फल हैं, जिन्हें फैटी लिवर में खाना सबसे हेल्दी माना जाता है। अगर आप फैटी लिवर का शिकार नहीं है, तब भी इन्हें डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, इससे लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी।

1. सेब

डॉक्टर सेठी ने बताया कि सेब आपको रोजाना खाना चाहिए और आपने कहावत भी सुनी होगी कि एक सेब आपको बीमारियों से बचा सकता है। सेब में पेक्टिन भरपूर मात्रा में होती है और यह एक लिक्विड फाइबर की तरह होता है। सेब खाने से पेट स्वस्थ रहता है और लिवर भी। सेब को आप थोड़े से नट्स के साथ खाएं, जिससे यह एक परफेक्ट स्नैक्स बन सके। डॉक्टर 1 सेब के साथ मुट्ठीभर नट्स खाते हैं।

2. कीवी

कीवी

अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो कीवी खाना शुरू करें। डॉक्टर सेठी ने बताया कि कब्ज की समस्या होने पर दिन में करीब दो कीवी जरूर खाएं। लिवर हेल्थ को भी कीवी सपोर्ट करती है और इसमें मौजूद फाइबर आसानी से पचाया जा सकता है। आप हर दिन करीब 2 कीवी खाएं और इसे छिलके के साथ भी खा सकते हैं।

3. रसभरी

रसभरी भी फाइबर से भरपूर फल है, जिसे रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। डॉ. सेठी ने इसे प्लेन ग्रीक योगर्ट या ओटमील में मिलाकर खाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि रसभरी को प्लेन ग्रीक योगर्ट या ओटमील में मिलाएं। इसमें अलग से चीनी न मिलाएं और ऐसे ही खाएं। इससे आपको नेचुरल शुगर मिलेगी और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।

4. अनार

डॉक्टर सेठी का कहना है कि लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अनार भी खाएं। अनार के दानों को आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं और ऐसे भी। डॉक्टर अनार को सलाद के साथ खाना पसंद करते हैं। अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे लिवर के साथ पेट भी स्वस्थ रहता है।

5. एवोकाडो

एवोकाडो ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन यह सबसे ज्यादा हेल्दी होता है। इसमें नेचुरल शुगर कम होती है और फाइबर सबसे ज्यादा होता है। अगर आप टोस्ट या ब्रेड खाते हैं, तो उसमें बटर यी चीज की जगह एवोकाडो लगाकर खाएं। यह आपके नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी ऑप्शन है।

avocado toast

6. नाशपाती

डायटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है नाशपाती। खासतौर पर जब आप नाशपाती को छिलके के साथ खाते हैं, तो यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। डॉक्टर सेठी ने बताया कि छिलके साथ नाशपाती खाने से अच्छा फाइबर मिलेगा और यह लिवर हेल्थ को सपोर्ट करेगा। आप दिन में 1-2 नाशपाती खा सकते हैं।

ब्लूबेरी

7. ब्लूबेरी

अगर आप ब्लूबेरी खाते हैं, तो यह भी आपके लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। फ्रोजन ब्लूबेरी भी ताजी जैसी पौष्टिक होती हैं। अगर आपको ब्लूबेरी का स्वाद ऐसे कड़वा-खट्ठा लगता है, तो योगर्ट, ओटमील, स्मूदी में मिलाकर खाएं। इससे ब्लूबेरी एक बैलेंस स्नैक बन जाएगी।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थफैटी लिवर में कौन से फल खाएं? डॉ. सेठी ने बताए इन 7 फलों के फायदे