
वेट लॉस से पाचन तक, सेहत के लिए वरदान है सहजन की पत्तियों का पाउडर, डॉक्टर से जानें खाने का सही तरीका
सहजन की सब्जी आपने कभी न कभी जरूर खाई होगी लेकिन क्या कभी इसकी पत्तियों का पाउडर खाया है। सहजन की पत्तियों का पाउडर कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे खाने से अनगिनत फायदे मिलते हैं।
बाजार में आपने लंबी-लंबी डंडी जैसी सब्जी खूब देखी होगी, जिसे सहजन (Drumstick) कहते हैं। सहजन की सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां और उसका पाउडर भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। सहजन की पत्तियों का पाउडर खाने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसे पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है, इसमें विटामिन (A, C, E, B-कॉम्प्लेक्स), खनिज (कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम), प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट (क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड) जैसे तत्व होते हैं। भारतीय योग गुरू डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने इसका पाउडर खाने के कई फायदे गिनाए हैं, चलिए आपको बताते हैं।
फायदे क्या हैं
1- आंखों के लिए हेल्दी- विटामिन ए से भरपूर मोरिंगा पाउडर आंखों को हेल्दी बनाने और उनका सूखापन दूर करने में मदद करता है। ये आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।
2- खून की कमी- जिन लोगों के शरीर में आयरन यानी खून की कमी रहती है, उन्हें मोरिंगा पाउडर पीना चाहिए। इसमें आयरन प्रचुर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है।
3- इम्यूनिटी बूस्टर- विटामिन सी का अच्छा स्रोत मोरिंगा पाउडर इम्यूनिटी बूस्टर भी माना गया है। आयुर्वेद में कई लोग इसे खाते हैं, इसी से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनी रहती है।
4- डायबिटीज में फायदेमंद- डायबिटीज के रोगी भी सहजन की पत्तियों का पाउडर बनाकर पी सकते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो इंसुलिन को बढ़ने से रोकते हैं।
5- वेट लॉस- फायबर से भरपूर मोरिंगा पाउडर वजन कम करने में भी हेल्प करता है। जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।
6- हेयर फॉल- मोरिंगी की पत्तियों में अमीनो एसिड होता है, जो बालों को गिरने-झड़ने से रोकता है। इससे बालों को मजबूती मिलती है और चमक आती है।
7- हड्डियों को मजबूती- मोरिंगा का पाउडर पीने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों-मांसपेशियों को मजबूती देता है।
खाने का तरीका
सहजन या उसकी पत्तियां ज्यादा खाना सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में आप सिर्फ 1 चम्मच इसका पाउडर पानी, दूध, दही में मिलाकर खा सकते हैं। इससे ज्यादा न खाएं। इसकी तासीर गर्म होती है, ज्यादा खाने से कई समस्याएं हो सकती हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




