खांसी-जुकाम बढ़ा रही है आपकी डाइट? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कौन से फूड्स ना खाएं
सर्दियों में बार-बार सर्दी, खांसी या कंजेशन हो रहा है? न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा बताती हैं कि कुछ समर फूड्स सर्दियों में इम्युनिटी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जानें इनके बारे में-
सर्दियों का मौसम आते ही सर्दी-खांसी, जुकाम, कंजेशन और कमजोर इम्युनिटी की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में सिर्फ गर्म कपड़े पहनना ही काफी नहीं होता, बल्कि सही डाइट चुनना भी बेहद जरूरी है। कई ऐसे फूड्स हैं जो गर्मियों में बेहद फायदेमंद होते हैं लेकिन सर्दियों में शरीर को ठंडा करके नुकसान पहुंचा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा के अनुसार, सर्दियों में सिर्फ 'हेल्दी' खाना ही काफी नहीं, बल्कि 'मौसम के अनुकूल' खाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वे 4 आम फूड्स जिन्हें सर्दियों में खाने से बचना चाहिए और क्यों।
1. सत्तू (Sattu): सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए बेहतरीन माना जाता है। लेकिन सर्दियों में इसका सेवन शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम कर सकता है। इससे सर्दी-खांसी, गले में खराश और कफ बढ़ने की संभावना रहती है। कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को सर्दियों में सत्तू से खासतौर पर बचना चाहिए।
2. सौंफ का पानी (Fennel Water): सौंफ का पानी पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन इसकी तासीर भी ठंडी होती है। सर्द मौसम में इसका नियमित सेवन शरीर में ठंडक बढ़ाकर नाक बहने, कंजेशन और साइनस जैसी समस्याओं को ट्रिगर कर सकता है। सर्दियों में इसकी जगह अदरक या जीरा पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।
3. दही के साथ ठंडी स्मूदी: दही और ठंडी स्मूदी का कॉम्बिनेशन सर्दियों में सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, यह कफ बढ़ाता है और पाचन को धीमा करता है। इससे छाती में भारीपन, बलगम और बार-बार खांसी की समस्या हो सकती है, खासतौर पर ठंडे मौसम में।
4. नारियल पानी (Coconut Water): नारियल पानी एक नेचुरल कूलेंट है जो शरीर का तापमान कम करता है। सर्दियों में इसका ज्यादा सेवन इम्युन सिस्टम को कमजोर कर सकता है और सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ा सकता है। ठंडे मौसम में नारियल पानी को सीमित मात्रा में या पूरी तरह अवॉइड करना बेहतर रहता है।
क्या करें?
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स जैसे अदरक, हल्दी, घी, गर्म सूप और हर्बल ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें। सही खानपान से ना सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होगी, बल्कि सर्दी-खांसी से भी बचाव होगा। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




