बॉलीवुड सिलेब्रिटीज क्यों खाते हैं कलौंजी? फोर्टिस के डॉक्टर से जानें कमाल के फायदे!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कलौंजी के बीज कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के फेवरिट हैं। क्या आपको पता हैं क्यों? फोर्टिस के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम ने कलौंजी के ऐसे कई फायदे बताए हैं, जिन्हें जानकर आप भी इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करेंगे।

Kalonji Seeds Health Benefits
कलौंजी के फायदे

भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले हैं, जो ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी अमृत से कम नहीं होते। इन्हीं में से एक है कलौंजी, जो अपनी खुशबू और खास फ्लेवर के लिए जानी जाती है। अचार, लौंजी और कई तरह की सब्जियों में इसका इस्तेमाल होता है। आजकल तो ये बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की भी फेवरिट बनती जा रही है। दरअसल सेहत के लिए इसके इतने कमाल के फायदे हैं कि आय दिन सोशल मीडिया पर भी कलौंजी को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जा रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कुछ यही मानना है। जाने-माने गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य एक पोस्ट के जरिए बताते हैं कि मॉडर्न रिसर्च भी कलौंजी के कई हेल्थ बेनिफिट्स को सपोर्ट करती हैं। तो आइए जानते हैं वो फायदे क्या हैं-

कलौंजी खाने के फायदे क्या हैं?

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है कलौंजी

डॉ शुभम बताते हैं कि कलौंजी में एक मेन एक्टिव कंपाउंड होता है, जिसे थाइमोक्विनोन (Thymoquinone) कहते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लेमेटरी और मेटाबॉलिक पाथवेज पर काम करता है। आसान शब्दों में कहें तो ये ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस, क्रोनिक इन्फ्लेमेशन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी मुख्य समस्याओं को टारगेट करने में सपोर्ट करता है।

डायबिटीज और फैटी लिवर वालों के लिए है फायदेमंद

डॉक्टर बताते हैं कि कई क्लिनिकल स्ट्डीज में कलौंजी से फास्टिंग ब्लड शुगर (खाली पेट शुगर), HBA1C लेवल में इंप्रूवमेंट देखा गया है। इसके अलावा ये लिवर एंजाइम्स को बेहतर बनाए रखने और फैटी लिवर से जुड़े कुछ मार्कर्स में सुधार करने में भी सहायक हो सकती है।

हार्ट के लिए काफी फायदेमंद हैं कलौंजी के बीज

डॉ शुभम के मुताबिक कलौंजी के बीज LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ट्राइग्लिसराइड लेवल को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक है। कुछ अध्ययनों में कलौंजी के नियमित सेवन से कुल लिपिड प्रोफाइल में भी सुधार देखने को मिला है।

गट हेल्थ के लिए भी देखें गए हैं इसके फायदे

डॉक्टर बताते हैं कि ओवरऑल गट हेल्थ इंप्रूवमेंट में भी कलौंजी के बीज काफी फायदेमंद पाए गए हैं। कलौंजी को पारंपरिक रूप से गैस, ब्लोटिंग, अपच और पेट की अंदरूनी परत को स्वस्थ रखने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। कुछ रिसर्च के मुताबिक इसे H. pylori बैक्टीरिया और पेट के अल्सर के खिलाफ भी फायदेमंद माना जा सकता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बात

डॉ शुभम साफ कहते हैं कि कलौंजी काफी फायदेमंद है और एक सपोर्ट के तौर पर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इसे किसी दवाई का रिप्लेसमेंट ना समझें। यदि आप किसी भी चीज की दवाई ले रहे हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद कलौंजी को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कलौंजी का सेवन किस तरह करना चाहिए?

डॉक्टर के अनुसार कलौंजी के बीजों को हल्का सा भून लेना चाहिए। फिर इसे आप थोड़ी सी मात्रा में दाल, सब्जी, दही या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। कोई भी फायदा एकदम से नहीं दिखेगा लेकिन हां, अगर आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाते हैं तो निश्चित ही सेहत को फायदा मिलेगा।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थबॉलीवुड सिलेब्रिटीज क्यों खाते हैं कलौंजी? फोर्टिस के डॉक्टर से जानें फायदे!