PM मोदी का फेवरिट है ये 1 देसी सुपरफूड! फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए बड़े फायदे

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Moringa Benefits: मोरिंगा के पत्तों में इतने सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं कि इन्हें अगर आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें, तो कई सारी बीमारियां होने का चांस ही खत्म हो जाता हैं। तो चलिए जानते हैं मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों के फायदे क्या है।

PM मोदी का फेवरिट है ये 1 देसी सुपरफूड! फोर्टिस के डॉक्टर ने बताए बड़े फायदे

आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि हेल्दी चीजें महंगी ही मिलती हैं। लेकिन असल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि आपके आसपास ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बेशक आपको आम लगें, लेकिन सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद होती हैं। इसी कड़ी में आज हम बात कर रहे हैं मोरिंगा लीव्स यानी सहजन के पत्तों की, जिन्हें आज दुनिया भर में सुपरफूड की तरह देखा जाता है। फोर्टिस हॉस्पिटल के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं भारतीय इस पत्ते की उतनी रिस्पेक्ट नहीं करते, जितनी उन्हें करनी चाहिए। मोरिंगा के पत्तों में इतने सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं कि इन्हें अगर आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें, तो कई सारी बीमारियां होने का चांस ही खत्म हो जाता हैं। तो चलिए जानते हैं मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों के फायदे क्या है।

मोरिंगा के पत्तों में भरपूर होता है पोषण

डॉ शुभम वात्स्य बताते हैं कि साधारण से दिखने वाले मोरिंगा के पत्ते कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन के अलावा सभी एसेंशियल एमिनो एसिड और पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। साथ ही ये आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी से भी भरपूर होते हैं, जो बोन हेल्थ (हड्डियों की सेहत) और सेल्यूलर फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है।

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं मोरिंगा के पत्ते

डॉ शुभम कहते हैं कि मोरिंगा के पत्तों में ऐसे बायो एक्टिव कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल ये बढ़ा हुआ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ही वो कारण है जो क्रोनिक इन्फ्लेमेशन, इंसुलिन रेजिस्टेंस और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जैसी समस्याओं को जन्म देता है।

ब्लड शुगर और हार्ट हेल्थ के लिए हैं फायदेमंद

डॉक्टर के मुताबिक कई क्लिनिकल स्टडीज ये शो करती हैं कि मोरिंगा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये लिपिड प्रोफाइल को भी इंप्रूव करने में हेल्प करता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होती है। खासतौर से शुरुआती मेटाबॉलिक इश्यूज में ये काफी फायदेमंद होता है।

गट हेल्थ और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद

मोरिंगा के पत्ते गट हेल्थ के लिए भी बड़े फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि इनका फाइबर गट मोबिलिटी और माइक्रोबायोम बैलेंस को भी सपोर्ट करता है, जिससे लंबे समय में आपका पाचन भी दुरुस्त होता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को बेहतर सपोर्ट करने में भी ये काफी फायदेमंद है, जिससे आप जल्दी-जल्दी बीमार नहीं पड़ते।

अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें

मोरिंगा हमेशा से पारंपरिक भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है, लेकिन आज मॉडर्न साइंस भी इसके फायदे मान रही है। इसलिए कोशिश करें कि पत्ते, सब्जी या पाउडर, किसी भी रूप में मोरिंगा को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन कर रहे हैं, तो फायदे आपको खुद देखने को मिलेंगे।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।