बारिश के दिनों में ये 5 गंदी आदतें, पैरों में फंगल इंफेक्शन पैदा कर सकती हैं, आज ही छोड़ दें
Bad habits in Monsoon: बारिश के दिनों में सुहाना मौसम भले ही अच्छा लगता हो लेकिन इस वक्त ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत होती है। छोटी सी लापरवाही भी आपको बीमार बना देगी और दर्द-तकलीफ से भर देगी। जैसे पैरों से जुड़ी ये 5 बैड हैबिट्स फंगल इंफेक्शन का रिस्क बढ़ा देती है। जिससे बचना जरूरी है।

बारिश के दिनों में सफाई का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। लापरवाही आपको बीमार बना देती है और आपको समझ ही नहीं आता। जैसे फंगल इंफेक्शन की समस्या मॉनसून में होना बिल्कुल कॉमन है। ज्यादातर लोग इससे परेशान रहते हैं। खासतौर पर काफी सारे लोग पैरों की सफाई और देखभाल में लापरवाही बरतते हैं, नतीजा उनमे बैक्टीरिया और जर्म्स तेजी से फैलते हैं। पैरों में किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचना है तो इन 5 तरह की बैड हैबिट्स को आज ही छोड़ दें। ये पैरों में इंफेक्शन, एक्जिमा और पैरों से बदबू जैसी समस्या को पैदा करते हैं।
पैरों में चप्पल ना पहनना
बारिश के दिनों में रबर की चप्पल पहनना पैरों के लिए अच्छा होता है। लेकिन काफी सारे लोग घर के गीले एरिया में जाते वक्त भी नंगे पाव ही होते हैं और गीले पैर होने के बाद पूरे घर में उन्हीं गीले पैरों के साथ ही रहते हैं। जबकि डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि रबर के चप्पल पैरों को सूखा रखने में मदद करते हैं। इसलिए जब भी आंगन, बाथरूम जैसे गीले एरिया में जाएं चप्पलों को जरूर पहनें।
बारिश में लेदर शूज पहनना
ऑफिस जाने के लिए बारिश के दिनों में लेदर शूज पहनना काफी सारे लोगों की आदत होती है। लेकिन ये आदत पैरों में फंगल इंफेक्शन का रिस्क बढ़ा देती है। लेदर शूज तेजी से बैक्टीरिया को ट्रैप करते हैं, नमी को भी लेदर तेजी से सोखता है। इसलिए लेदर शूज को बारिश के दिनों में अवॉएड करना जरूरी है।
मोजा पहनने से पहले पैरों को पोंछना
पैर कितने भी सूखे हों लेकिन जब आप मोजा पहनने वाले हों तो एक बार पैरों को अच्छी तरह से पोंछ कर सुखा लें। पैरों की उंगलियों, नाखूनों पर कई बार गीलापन होता है जो फंगल इंफेक्शन का रिस्क बढ़ा देता है।
नाखूनों को छोटा रखना
पैर के नाखूनों को बहुत ज्यादा छोटा करके रखना हाइजीन की आदत नहीं है बल्कि बैक्टीरिया और जर्म्स को बुलाने की आदत है। नाखून ज्यादा छोटे होंगे तो नाखूनों के अंदर साइड से ज्यादा जर्म्स और बैक्टीरिया घुसेंगे। जिससे दर्द और सूजन नाखूनों में होने लगती है। इसलिए नाखून को स्किन से नीचे तक काटना चाहिए।
रोज एक ही जूते पहनना
बारिश के दिनों में अगर रोज जूते पहनना जरूरी है तो हर दिन अलग-अलग पहनें। कम से कम एक शूज को एक दिन पूरा सूखने का टाइम जरूर दें। जिससे अंदर पैरों की नमी, गीलापन और बैक्टीरिया ट्रैप ना रह जाएं क्योंकि जूतों को सूखने में टाइम लगता है। हर बार जब जूते पहनकर घर लौटे तो उतारने के बाद उसमे एंटी फंगल पाउडर छिड़के और हेयर ड्रायर की गर्म हवा दें। जिससे ये अच्छी तरह से सूखे रहें।
लेखक के बारे में
Aparajitaअपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना


