दोपहर बाद नींद और आलस घेर लेता है तो ये सॉल्यूशन अपनाएं, वापस मिलेगी एनर्जी

Jan 28, 2026 09:19 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Foods to help reduce slump afternoon: दोपहर का खाना खाने के बाद ऑफिस में काफी सारे लोग नींद, सुस्ती और आलस से घिर जाते हैं। जिसकी वजह से उनकी प्रोडक्टिविटी पर असर पड़ता है। नींद और सुस्ती से बचना है तो इन फूड्स को जरूर खाएं।

दोपहर बाद नींद और आलस घेर लेता है तो ये सॉल्यूशन अपनाएं, वापस मिलेगी एनर्जी

दोपहर का खाना खाने के बाद काफी सारे लोगों को नींद आने लगती है, आंखें भारी होना शुरू हो जाती है लेकिन ये कोई आलस नहीं बल्कि बॉडी का नेचुरल प्रोसेस है जो लंच खाने के बाद होता है। दरअसल, लंच के कुछ समय बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से नीचे जाता है, शरीर को पानी की जरूरत महसूस होती है। लेकिन ज्यादातर लोग इस वक्त पर नींद भगाने के लिए कॉफी पी लेते हैं। लेकिन कॉफी की ज्यादा मात्रा पीने से ब्लोटिंग और इनडाइजेशन होने लगता है बल्कि कैफीन के इफेक्ट से रात की नींद खराब होती है। आफ्टरनून हो रहे एनर्जी क्रैश को दूर करना है तो इन 7 तरह के फूड्स को खाएं। जो क्रेश हो रही एनर्जी को दोबारा से रिस्टोर करने में मदद करेगा।

ओट्स और ग्रीक योगर्ट

ओट्स और ग्रीक योगर्ट का कॉम्बिनेशन ना केवल एनर्जी को स्थिर रखेगा बल्कि भूख को भी रोकेगा। ओट्स का डाइजेशन स्लो होता है। जिससे ग्लूकोज धीरे रिलीज होती है और ब्लड में घुलती है। वहीं ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का रिच सोर्स है, जिसकी वजह से भूख नहीं लगती। इन दोनों चीज का कॉम्बिनेशन इंसुलिन लेवल को सही रखने में मदद करता है और अचानक से होने वाले एनर्जी क्रैश को रोकता है। दोपहर 2 बजे के बाद स्नैक की तरह खाना एनर्जी के लिए फायदेमंद है।

अखरोट और बादाम

अखरोट और बादाम नट्स को स्नैक्स के तौर पर खाएं। ये ब्रेन को एनर्जी देने में मदद करेगा और ब्लड शुगर को भी इफेक्ट नहीं करेगा। मैग्नीशियम सेल्स में हो रही एनर्जी के प्रोडक्शन को रेगुलेट करता है। थोड़े से बादाम और अखरोट दोपहर के बाद 3 बजे के करीब होने वाले शरीर और आंखों के भारीपन को खत्म करने में मदद करेगा।

बेरीज और केला

केले में पोटैशियम और विटामिन बी होता है जो फूड को एनर्जी में कन्वर्ट करने में मदद करता है। वहीं बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्रेन सेल्स को थकने से बचाते हैं। केले में मौजूद नेचुरल शुगर क्विक एनर्जी देता है और फाइबर इस एनर्जी को क्रैश होने से रोकता है। दोनों को साथ में खाना हेल्दी स्नैक्स ऑप्शन है।

पत्तेदार सब्जी और अंडे

पालक में आयरन होता है जो ऑक्सीजन में ब्लड की सप्लाई में मदद करता है। अगर शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं होगा तो थकान जल्दी महसूस होगी। अंडे में कोलीन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होता है जो मैंटल क्लैरिटी में मदद करता है। लंच में अंडे को सलाद के लेना या फिर हरी पत्तेदार सब्जी को ब्रेकफास्ट में खाना दोपहर के खाने के बाद फील होने वाली आलस और डिजीनेस को दूर करने में मदद मिलती है।

सेलिब्रेटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए थे 2 उपाय

करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने दोपहर के खाने के बाद होने वाली सुस्ती को भगाने के लिए दो चीजों को खाने में शामिल करने की सलाह यूट्यूब वीडियो के जरिए दी थी। उन्होंने बताया कि खाने में दो चीजों को जरूर खाएं

1- घी

2- किसी भी तरह की चटनी ( जैसे नारियल, अलसी, तिल, दाल, करी पत्ता)

इसके साथ ही इन बातों का भी ध्यान रखने की सलाह दी थी-

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • लगातार कुर्सी पर ना बैठकर थोड़ी वॉक करें
  • लंच में हेल्दी फूड्स शामिल करें
  • पोर्शन कंट्रोल में रखें
  • चावल की मात्रा को सीमित रखें

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।