टाइफाइड में ना करें लापरवाही, दवाई के अलावा इन 5 टिप्स को अपनाकर करें खुद की देखभाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टायफाइड एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है जो दूषित खाने और पीने से होता है। बारिश में मौसम में ज्यादातर लोग इसका शिकार होते हैं। यहां हम सेल्फ केयरिंग के लिए कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं जो आपको दवा खाने के साथ जरूर फॉलो करने चाहिए।

How to take care of yourself during typhoid
टाइफाइड में खुद की देखभाल कैसे करें

बारिश का सुहावना मौसम भले ही सब खूब एंजॉय करते हैं। इस मौसम का एक निगेटिव पॉइंट ये है कि इस मौसम में बीमारियों का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। बारीश में जगह-जगह खूब पानी भर जाता है और इस गंदे पानी में मच्छर बहुत तेजी से पनपते हैं। वहीं वायरल इंफेक्शन भी बढ़ जाता है। एक बीमारी जो इस मौसम में सबसे ज्यादा कॉमन है वह टाइफाइड है। टाइफाइड एक बैक्टीरियल संक्रमण है।, जो आमतौर पर दूषित पानी या खाने से फैलता है। इसके सामान्य लक्षणों में लगातार तेज बुखार, कमजोरी, सिरदर्द, पेट दर्द, भूख कम लगना, दस्त या कब्ज शामिल है। इस बीमारी से निपटने के लिए सिर्फ दवाइयां लेना ही काफी नहीं है। बल्कि इस दौरान सही खान-पान और पर्याप्त आराम भी बेहद जरूरी है। टाइफाइड में रिकवरी को बेहतर बनाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह के साथ कुछ सेल्फ केयर टिप्स को अपनाएं।

टाइफाइड से ठीक होने के लिए सेल्फ केयर टिप्स

1) लिक्विड का रखें ध्यान

टाइफाइड से ठीक होने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी के अलावा सूप, नारियल पानी, छाछ जैसी चीजों को भी पी सकते हैं। दिनभर में हर दो घंटे के गैप में कुछ लिक्विड आइटम पिएं और बिना प्यास लगे भी पानी पिएं।

2) सॉफ्ट डायट रहेगी बेहतर

टाइफाइड से निपटने के लिए हल्का, आसानी से पचने वाला और पौष्टिक खाएं। आप रिकवरी के समय के लिए दलिया, खिचड़ी जैसी चीजों को खाएं। चाहें तो रोटी के साथ लौकी, तोरई जैसी सब्जियां भी खा सकते हैं। रिकवरी फेज में इस तरह की डायट सही रहेगी।

3) खूब आराम करें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को पर्याप्त आराम देना बहुत जरूरी है। अगर आपका काम बहुत ज्यादा मेहनत वाला है तो कुछ दिन के लिए इससे बचना बेहतर रहेगा।

4) दवाई का कोर्स पूरी करें

घरेलू उपचार, खाने,पीने के अलावा आपको अपनी दवाइयों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। डॉक्टर द्वारा टाइफाइड से निपटने के लिए बताई गई दवाइयां समय पर लें और पूरा कोर्स करें।

5) हाइजीन मेंटेन रखें

बहुत से लोग बीमारी में सिर्फ बिस्तर पर पड़े रहते हैं और हाइजीन का उतना ख्याल नहीं रखते हैं। टाइफाइड से जल्दी ठीक होने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखें और हाथ नियमित रूप से धोएं।

नोट- टाइफाइड में जंक फूड खाने से बचें क्योंकि लापरवाही रिकवरी को मुश्किल बना सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थटाइफाइड में ना करें लापरवाही, इन 5 टिप्स को अपनाकर करें खुद की देखभाल