हार्ट अटैक के खतरे को करना है कम? सोने से पहले अपनाएं कार्डियोलॉजिस्ट की बताई ये 4 आदतें

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

हार्ट अटैक के केसेस आजकल काफी हो रहे हैं, जिसका कारण हमारा खराब लाइफस्टाइल है। कार्डियोलॉजिस्ट का कहना है कि अगर आप सिर्फ 4 आदतों को रोजाना अपनाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ रह सकता है।

हार्ट अटैक के खतरे को करना है कम? सोने से पहले अपनाएं कार्डियोलॉजिस्ट की बताई ये 4 आदतें

आजकल की लाइफस्टाइल में सेहत का ख्याल लोग कम रख पा रहे हैं और ऐसे में हार्ट अटैक के रिस्क काफी बढ़ चुके हैं। ना सोने का समय तय होता है और ना खाने-पीने का, साथ ही जंक फूड खाने से भी नुकसान होता है। हमारी कुछ आदतें भी होती हैं, जो दिल पर सीधा असर करती हैं। अगर इन्हें समय रहते नहीं सुधारा जाता है, तो हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। कॉर्डियोलॉजिस्ट का मानना है कि अगर आप रात में सोने से पहले कुछ मिनट खुद को देते हैं, तो इससे दिल और दिमाग दोनों की सेहत बढ़िया हो सकती है। उन्होंने कुछ आदतों के बारे में बताया है, जिन्हें अपनाना काफी सरल है और इससे आप दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये आदतें-

1. 4-2-6 ब्रीदिंग लें

सोने से पहले 5 मिनट तक 4-2-6 ब्रीदिंग टेक्निक अपनाएं। इसमें 4 सेकंड तक सांस अंदर लेनी है, फिर 2 सेकंड रोकनी है और 6 सेकंड तक धीरे-धीरे बाहर छोड़ें। ऐसा करने से आपकी हार्ट बीट नॉर्मल हो जाएगी और लंग्स भी बेहतर तरीके से काम करेंगे। इसे करने से शरीर भी रिलैक्स फील करेगा और वेगस नर्व को एक्टिव कर देगा। इस टेक्निक से तनाव कम होगा, जिससे रात में नींद भी अच्छी आती है।

2. अंधेरा करें

सोने से कम से कम 10 मिनट पहले मोबाइल, लैपटॉप, टीवी जैसी स्क्रीन और कमरे की लाइट ऑफ कर दें। इसे डार्कनेस विंडो कहा जाता है। लगातार लाइट या स्क्रीन देखने से शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है, जिससे दिमाग एक्टिव रहता है और नींद कम होती है। जब आप स्क्रीन से दूरी बनाएंगे तो शरीर रिलैक्स मोड में आ जाएगा और ब्लड वेसेल्स को भी रिलैक्स फील होगा।

3. चेस्ट रिलैक्स करें

रात में 2 मिनट के लिए अपने हाथ को सीने पर रखें और गहरी सांस लें-छोड़ें। ये तरीके आपके दिल और दिमाग को शांत करने में मदद करेगा। ऐसा करने से नर्वस सिस्टम को काफी आराम मिलेगा और हार्ट रेट भी बैलेंस हो जाएगा। इसे करने से आप स्ट्रेस और एंग्जायटी को भी कम कर सकते हैं।

4. गुनगुना पानी पिएं

सोने से लगभग 30 मिनट पहले धीरे-धीरे गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है। गुनगुना पानी पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे रात में शरीर ज्यादा आराम महसूस करता है। आप चाहे तो गुनगुना दूध भी पी सकते हैं लेकिन पानी ज्यादा अच्छा ऑप्शन है।

क्यों जरूरी हैं ये आदतें?

छोटी-छोटी हेल्दी आदतें लंबे समय तक दिल की सेहत पर अच्छा असर डाल सकती हैं। हालांकि, अगर आपको पहले से हार्ट या किसी अन्य बीमारी की समस्या है, तो किसी भी हेल्थ रूटीन को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। हार्ट अटैक आ चुका है, तब भी इन तरीकों को अपनाने से पहले पूछ लें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।