फैटी लिवर है? आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए ये 2 काम कर लो, डेढ़-दो महीने में ही दिखेगा फर्क!

Apr 16, 2026 07:07 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Fatty Liver Ayurvedic Remedy: अगर आपको भी फैटी लिवर की समस्या है तो डॉ रॉबिन के बताए ये 2 काम आज ही करना शुरू कर दें। डेढ़ से दो महीने में ही आपको काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।

फैटी लिवर है? आयुर्वेदिक डॉक्टर के बताए ये 2 काम कर लो, डेढ़-दो महीने में ही दिखेगा फर्क!

फैटी लिवर आजकल एक आम समस्या हो गई है। पहले कहां शराब पीने वालों में ही ये शिकायत होती थी, वहीं आज कम उम्र के युवा जो किसी तरह का नशा भी नहीं करते, उनमें भी ये कॉमन है। वजह कई हो सकती हैं, लेकिन मुख्य तो बदलता खानपान और लाइफस्टाइल ही हैं। ज्यादा तला-भुना, जंक-प्रोसेस्ड फूड और फिजिकल एक्टिविटी का अभाव; कई बीमारियों को जन्म दे रहा है, जिसमें फैटी लिवर में शामिल है। अगर आप भी इसके शिकार हो गए हैं, तो लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ कुछ घरेलू आयुर्वेदिक नुस्खे भी ट्राई कर के देखें। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ रॉबिन शर्मा बताते हैं कि अगर अल्ट्रासाउंड में फैटी एसिड ग्रेड 1 या 2 है, तो चिंता की बात नहीं। ये दो चीजें आज से ही फॉलो करें, डेढ़ से दो महीने में ही फर्क साफ दिखेगा।

पहला काम: रोजाना पीनी शुरू करें ये लिवर डिटॉक्स टी

डॉ रॉबिन कहते हैं कि अगर आपको फैटी लिवर है तो ये लिवर डिटॉक्स टी आपके आपने डेली रूटीन में जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके लिए 50 ग्राम भूमिआंवला का पाउडर लें। इसके अलावा 50 ग्राम आंवला का पाउडर लें, जो विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही 25 ग्राम कुटकी पाउडर, 25 ग्राम हल्दी पाउडर और 25 ग्राम सौंठ पाउडर मिलाकर एक कांच की शीशी में भर लें। ये पांचों चीजें आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी।

इस लिवर डिटॉक्स टी को लेना कैसे है

रोजाना सुबह एक कप के करीब पानी गर्म करने रख दें। जब ये पानी पूरी तरह उबलने लगे तो इसमें आधा चम्मच ये पाउडर मिलाएं और लगभग 2-3 मिनट के लिए और पकने दें। अब गैस बंद करें और उसे छानकर रोज सुबह की चाय की जगह लेना शुरू करें।

ये लिवर डिटॉक्स टी कैसे फायदेमंद है?

इस लिवर डिटॉक्स टी में सभी इंग्रेडिएंट्स ऐसे हैं जो लिवर के लिए काफी फायदेमंद हैं। जैसे- भूमिआंवला को आयुर्वेद में यकृत (लिवर) का रक्षक कहा जाता है। ये लिवर सेल्स को बाहरी डैमेज से बचाता है। वहीं आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। कुटकी लिवर में जमा फैट को ब्रेकडाउन करने का काम करती है, साथ ही लिवर एंजाइम्स को नॉर्मल रेंज में ले कर आने का काम करती है। हल्दी अंदर से इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है ऐ सौंठ पाउडर डाइजेस्टिव फायर को स्टीमूलेट करता है, ताकि भविष्य में फैट जमा हो ही ना।

दूसरा काम: अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करें

डॉ रॉबिन कहते हैं कि ये सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट में जरूरी बदलाव करें। भले ही आप लिवर डिटॉक्स टी ले रहे हैं, लेकिन साथ में डाइट सही नहीं है तो कोई भी फायदा नहीं होगा। आपको अपनी डाइट से मैदा, रिफाइंड ऑयल और शराब जैसी चीजें पूरी तरह निकाल देनी हैं। साथ ही देर रात खाने की आदत में भी बदलाव करना जरूरी है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।