डॉक्टर ने बताया फैटी लिवर को कैसे ठीक करें, बस डाइट में करने होंगे ये 3 बदलाव!
Fatty Liver: शुरुआती स्टेज में अगर खानपान और कुछ जरूरी बातों में बदलाव किए जाएं, तो फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है। इस बारे में डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ टिप्स साझा की हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकती हैं।

आजकल फैटी लिवर की समस्या काफी आम हो गई है। जरूरत से ज्यादा तला भुना, मीठा, प्रोसेस्ड फूड खाना और फिजिकल एक्टिविटी एकदम ना के बराबर करना, इसकी मुख्य वजहों में से एक हैं। इस कंडीशन को 'नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर' भी कहा जाता है। बेशक ये समस्या आम हो लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें से एक डायबिटीज भी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि शुरुआती स्टेज में अगर खानपान और कुछ जरूरी बातों में बदलाव किए जाएं, तो फैटी लिवर को रिवर्स भी किया जा सकता है। इस बारे में डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ टिप्स साझा की हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकती हैं। आइए जानते हैं।
फैटी लिवर कैसे पता करें?
इंडिया में लगभग 35 प्रतिशत से ज्यादा लोग फैटी लिवर के शिकार हैं, लेकिन इनमें से कई को पता भी नहीं है। डॉ प्रमोद कहते हैं कि आजकल फैटी लिवर जानना आसान हो गया है। आपको महंगे सोनोग्राफी टेस्ट की जरूरत नहीं, बस आपको अपना लिवर फंक्शन टेस्ट देखना है। अगर SGPT/SGOT का रेशियो 1 से ज्यादा है तो आपको फैटी लिवर के फुल चांस हैं। आइए अब जानते हैं इनके सॉल्यूशन क्या-क्या हैं।
शॉर्ट टर्म सॉल्यूशन- कार्बोहाइड्रेट कम करें
डॉ प्रमोद सलाह देते हैं कि अपनी डाइट से सबसे पहले तो कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करें। उदाहरण के लिए अगर दो रोटी खाते हैं, तो डेढ़ या एक रोटी खाना शुरू कर दें। इसकी जगह दाल, सब्जी और सलाद की मात्रा बढ़ा दें। अगर आप रोटी या चावल दोनों साथ में खाते हैं तो उनमें से कोई एक अनाज हटा दें। डॉक्टर बताते हैं कि आजकल भारतीय डाइट में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होने की वजह से ही फैटी लिवर का रिस्क बढ़ रहा है। इसलिए सबसे पहला बदलाव इसी में करें।
मीडियम टर्म सॉल्यूशन- तेल की मात्रा घटाएं
डॉक्टर कहते हैं कि दूसरा बदलाव आप जो कर सकते हैं वो है तेल की मात्रा दो चम्मच प्रति व्यक्ति करना। आमतौर पर देखा जाए तो भारत में हर व्यक्ति के पीछे 5 से 8 चम्मच तेल और घी इस्तेमाल होता है। आप इसका खुद हिसाब लगा सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप चार लोगों की फैमिली हैं और महीने में तीन लीटर तेल और घी इस्तेमाल हो रहा है, तो प्रति व्यक्ति 25 ml तेल रोजाना इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मात्रा बहुत ज्यादा है और आपके लिवर पर भारी पड़ती है। इसलिए कम से कम अगले तीन महीनों के लिए तेल की मात्रा 2-3 चम्मच ही रखें।
लॉन्ग टर्म सॉल्यूशन- अपने इंसुलिन लेवल को कम करें
फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए अपने इंसुलिन लेवल को कम करें। डॉ प्रमोद कहते हैं कि इंसुलिन ही चर्बी को लिवर में ड्राइव करता है। इसके लिए फास्टिंग इंसुलिन चेक करें। अगर वो 6 के ऊपर है तो माइल्ड प्रॉब्लम है लेकिन ज्यादातर फैटी लिवर वालों का इंसुलिन 10 के ऊपर होता है। इसे ट्रैक करें। आप फास्टिंग भी कर सकते हैं लेकिन इसमें डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


