Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थfatigue low immunity constipation doctor share 5 superfoods for winter
40 साल एक्सपीरिएंस वाले डॉक्टर ने बताया सर्दियों में डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये 5 फूड्स खाएं

40 साल एक्सपीरिएंस वाले डॉक्टर ने बताया सर्दियों में डाइजेशन से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ये 5 फूड्स खाएं

संक्षेप:

Winter superfoods boost immunity: सर्दियों में होने वाली थकान, कब्ज और बार-बार हो रही सर्दी जुकाम, खांसी की समस्या से आराम पाने के लिए इन फूड्स को डाइट में जरूर शामिल करें। हार्ट के डॉक्टर ने शेयर किए हैं ये 5 विंटर सुपरफूड्स।

Jan 04, 2026 02:43 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सीजनल सब्जियों और फलों को खाने की सलाह तो हर कोई देता है। खासतौर पर ठंड के मौसम में जब डाइजेशन कमजोर हो जाता है और इम्यूनिटी वीक हो जाती है। जिसकी वजह से सर्दी, जुकाम, खांसी परेशान करती है। वहीं ओवरऑल हेल्थ पर भी सर्दियों का निगेटिव असर दिखने लगता है। ऐसे में आशलोक अस्पताल के डॉक्टर आलोक चोपड़ा ने हेल्दी रहने के लिए कुछ फूड्स की लिस्ट शेयर की है। जिन्हें सर्दियों के सीजन में खाना बेस्ट ऑप्शन है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरसों का साग

सर्दियों के सीजन में सरसों का साग जरूर खाएं। विटामिन ए, सी और के से भरपूर होने के साथ ही इसमे हाई फाइबर कंटेट होता है। जो डाइजेशन को स्मूद करने के साथ ही कॉन्सटिपेशन को कंट्रोल करता है और साथ ही हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करता है।

कच्ची हल्दी

कच्ची फ्रेश हल्दी मार्केट में आसानी से सर्दियों में मिल जाती है। इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें। हल्दी में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और साथ ही नेचुरल एंटी इंफ्लामेटरी भी होती है। स्किन के साथ ही इम्यूनिटी को सपोर्ट करती है और रोजाना हल्दी वाली ड्रिंक इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करेगी।

खजूर

सर्दियों में होने वाली थकान को दूर करने के लिए खजूर खाना अच्छा होता है। खजूर नेचुरल गर्माहट बॉडी को देता है और साथ ही इंस्टेंट एनर्जी। आयरन रिच होने की वजह से ये ब्लड हेल्थ के लिए हेल्पफुल है। वहीं खजूर गट हेल्थ के साथ डाइजेशन में मदद करता है। पोटैशियम, मैग्नीशियम रिच होने की वजह से खजूर स्टैमिना और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

आंवला

अगर किसी को अपनी ओवरऑल हेल्थ को ठीक करने की जरूरत है। तो उसे सर्दियों में एक आंवला रोजाना खाना चाहिए। आंवले में विटामिन सी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिससे ये स्किन, हेयर के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। सबसे खास बात कि बाकी फलों की तरह आंवले का विटामिन सी काटने के बाद आसानी से ऑक्सीडाइज नहीं हो पाता जिससे इसके गुण आंवला में बने रहते हैं।

तिल

सर्दियों में तिल को भी डाइट में जरूर शामिल करें। तिल नेचुरल थर्मोजेनिक होते हैं जो बॉडी के टेंपरेचर को रेगुलेट करते हैं। वहीं तिल में कैल्शियम की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। जो हड्डियों के साथ ही हड्डियों के जोड़ों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। सर्दियों का फेवरेट होता है तिल इसे खिचड़ी, पापड़ी या तिल के लड्डू बनाकर डाइट में जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़ें:हैंगओवर के बाद सिर में हो रहा तेज दर्द! आराम पाने के लिए पिएं ये ड्रिंक
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।