45 डिग्री गर्मी में फुर्तीले रहने के लिए पियें ये खास हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर गर्मी में आप भी जल्दी थक जाते हैं या अक्सर आलस और थकान महसूस होता है, तो ये डिहाइड्रेशन के लक्षण हो सकते हैं। बॉडी को हाइड्रेट करने में कुछ खास तरह के ड्रिंक्स आपकी मदद करेंगे! 

गर्मी में जरा सी लापरवाही आपको बुरी तरह परेशान कर सकती हैं। पारा 45 डिग्री पार करने वाला है, ये कोई आम गर्मी नहीं है, इस तरह की भीषण गर्मी कई बार जान पर बन आती है। अगर आप जॉब में हैं या किसी भी काम से रोजाना ट्रैवल करते हैं, तो हाइड्रेशन का खाद ध्यान रखें! क्योंकि इस मौसम बॉडी आसानी से डिहाइड्रेट हो सकती है। गर्मी में बहुत से लोगों को मसल्स में खिंचाव महसूस होता है, इतना ही नहीं उन्हें कमजोरी आलस और थकान का अनुभव होता है। ये सब डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण हैं। अगर ये परेशानी ज्यादा बढ़ जाएं, तो एक चलता फिरता इंसान अगले दिन हॉस्पिटल में एडमिट नजर आ सकता है।

45 डिग्री गर्मी में फुर्तीले रहने के लिए पियें ये खास हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

काम के भाग दौड़ के बीच और ऑफिस ट्रैवलिंग के दौरान अगर बॉडी को पूरी तरह हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो कुछ खास तरह के ड्रिंक्स इसमें आपकी मदद करेंगे। ये सभी ड्रिंक बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मेंटेन रखते हैं। ताकि आप 45 डिग्री में भी स्वस्थ और तरोताजा रह सकें।

यहां हैं कुछ खास तरह की हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

1. फ्रेश नारियल पानी

45 डिग्री की गर्मी झेलने के लिए आपके बॉडी में पर्याप्त इलेक्ट्रोलाइट होनी चाहिए। इसे पूरा करने में कोकोनट वॉटर आपकी मदद करेंगे। नारियल पानी में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट होते हैं, जो इसे एक परफेक्ट हाइड्रेटिंग ड्रिंक बनाते हैं। डिहाईड्रेशन ब्लड प्रेशर लो कर सकता है और साथ ही साथ पल्स रेट भी धीमी हो जाती हैं, ऐसे में नारियल पानी ब्लड प्रेशर मेंटेन रखता है और डिहाइड्रेशन से लड़ने में भी मदद करता है। ताकि आप पूरे दिन तरोताजा रहें।

2. Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स

Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स को पानी में मिलाकर हर रोज ले सकते हैं। ट्रैवल की थकान हो या ऑफिस की थकान, इस ड्रिंक की मदद से एनर्जेटिक और हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलेगी। सेंट्रम रिचार्ज एनर्जी ड्रिंक मिक्स के 10 रूपए के पैक में विटामिन C, मैग्नीशियम, जिंक, और विटामिन B12 जैसे अनेक विटामिन और मिनरल्स हैं। इसके महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल्स एनर्जी देते हैं और डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर को ऊर्जा और फुर्ती देते हैं। इस तरह शरीर में विटामिन और मिनरल्स का बैलेंस मेंटेन रहता है और आप तरोताजगी के साथ 45 डिग्री की भीषण गर्मी से होने वाले थकान को दूर करने को तैयार रहते हैं।

अक्सर लोग डिहाइड्रेशन में सिर्फ पानी पीते रहते हैं, परंतु लक्षण फिर भी कम नहीं होते। उस समय आपके शरीर को पानी के साथ-साथ विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है, जो आपको सेंट्रम रिचार्ज में मिलेगी। एक गिलास ठंडे पानी में सेंट्रम रिचार्ज (centrum recharge) का एक पैकेट मिलाकर पीने से एनर्जी और हाइड्रेशन दोनों मिलेगा, जिससे बॉडी वापस से एक्टिव हो जाएगी।

यहां खरीदें

Centrum Recharge एनर्जी ड्रिंक मिक्स।

3. चिया सीड्स वॉटर

चिया सीड्स की कूलिंग प्रॉपर्टीज पेट को ठंडा रखती है और पाचन क्रिया को रेगुलेट करती हैं, इस प्रकार गर्मी में इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 और फाइबर जैसी गुणवत्ता है, जो गर्मी में आपके पेट के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं चिया सीड्स खुद में पानी स्टोर कर लेती है, जिससे पूरे दिन बॉडी हाइड्रेटेड रहती है। चिया सीड्स को किसी भी पानी के बोतल में डालकर उसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह ऑफिस लेकर निकल जाए अब रास्ते में उसे पीते हुए जाएं और ऑफिस में भी समय-समय पर एक से दो घूंट छिया सीड्स का पानी लेते रहे।

4. नींबू, अदरक और पानी

नींबू अदरक और पानी का कंबीनेशन कोई साधारण ड्रिंक नहीं है, ये ड्रिंक गर्मी में डॉक्टर के लाखों का खर्चा बचा सकती है। अदरक में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ावा देती है, जिससे बॉडी में गर्मी झेलने की शक्ति बढ़ती है। वहीं ये डाइजेशन के लिए अच्छा है। यानी अब गर्मी में अपच, गैस और पेट संबंधी अन्य समस्याएं नहीं होंगीं। इसके अलावा इनसे पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप ओवरराइटिंग नहीं करते। एक ड्रिंक के इतने फायदे हैं, इस बार गर्मी में इसे ट्राई करके देखना।

5. आम पन्ना

ये एक ट्रेडिशनल कूलिंग ड्रिंक है, जिसे लोग सालों से गर्मी में ठंडक के लिए पीते चले आ रहे हैं। पारा 45 डिग्री पर है और बाहर लू चल रही है, ऐसे में बॉडी को प्रोटेक्ट करने के लिए आम पन्ना एक अच्छा ऑप्शन है। कच्चे आम को उबाल कर जीरा और काला नमक के साथ ब्लेंड करने पर आम पन्ना बनकर तैयार हो जाता है।

गर्मी में ये हाइड्रेशन और डाइजेशन दोनों को सपोर्ट करता है, साथ ही साथ हीट स्ट्रोक से भी प्रोटेक्ट करता है। इस तरह वर्कप्लेस पर पूरे दिन प्रोडक्टिव और एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है।

6. सीजनल फल और सब्जियों का जूस

प्रकृति ने गर्मी के मौसम में हमें तरबूज, खरबूज, संतरा, स्ट्रॉबेरी, खीरा, लौकी जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां दी हैं। इनका जूस आपको पूरे दिन हाइड्रेटेड रख सकता है। इतना ही नहीं इनमें जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो आपका एनर्जी लेवल भी बूस्ट करते हैं।

इस तरह तपती गर्मी में भी एक्टिव और प्रोडक्टिव रहने में मदद मिलती है। रोजाना ऑफिस जाने से पहले एक गिलास फ्रेश सीजनल फ्रूट या वेजिटेबल का जूस पीएं। हाइड्रेशन के साथ ही डाइजेशन भी बेहतर होगा जिससे गर्मी में आप अपना पसंदीदा खाना भी एंजॉय कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर

ये आर्टिकल Centrum Recharge के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इस लेख में लिस्ट किए गए प्रोडक्ट स्पॉन्सर्ड हैं। लाइव हिंदुस्तान में, हम आपको सेहत से जुड़े सभी प्रोडक्ट के बारे में अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। Hindustan Times की एक एफिलिएट पार्टनरशिप है, इसलिए जब आप कोई खरीदारी करते हैं, तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट से संबंधित किसी भी दावे के लिए, लागू कानूनों के तहत, जिसमें Consumer Protection Act, 2019 शामिल है (अन्य और भी), जिम्मेदार नहीं होंगे। किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Anjali Kumari

लेखक के बारे में

Anjali Kumari

अंजली कुमारी:4 साल के डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव के साथ अंजली कुमारी लाइव हिंदुस्तान में एफिलिएट लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए बतौर लेखक काम कर रही हैं। अपने लेख के माध्यम से फैशन, लाइफस्टाइल, हेल्थ स्किन केयर, ब्यूटी, ट्रैवल, फिटनेस प्रोडक्ट से जुड़ी जानकारी इक्कठा कर, विश्वसनीय और प्रामाणिक प्रोडक्ट्स लेकर आती हैं। इससे पहले 3 वर्षों तक हेल्थ शॉट्स पर खानपान, सौंदर्य, मानसिक स्वास्थ्य और यौन शिक्षा से जुड़े विषय पर रिसर्च लेखन करती थीं।


करियर का सफर: अंजली ने 2022 में हेल्थशॉट्स के साथ डिजिटल मीडिया में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। करियर की शुरुआत हेल्थ शॉट्स में लाइफस्टाइल लेखक के तौर पर हुई, जहां अपने लेख, रिसर्च और साक्षात्कार के माध्यम से महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही थीं।


एजुकेशन: गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में BA की डिग्री हासिल करने के बाद 4 साल से पत्रकारिता में सक्रिय रही हैं। पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि समाज से जुड़े रहने, अपने आसपास और देश के लोगों को बेहतर ढंग से समझने का माध्यम भी है।


विशेषज्ञता: अंजली कुमारी अपने लेख के माध्यम से ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते ट्रेंड के बीच रिव्यू, रेटिंग और उपभोक्ताओं के अनुभव के आधार पर आप तक विश्वसनीय प्रोडक्ट्स पहुंचाने की कोशिश करती हैं। फैशन, ब्यूटी, स्किन केयर, हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस से जुड़े प्रोडक्ट्स पर अच्छी पकड़ रखती हैं। अंजली अपने लेख में जटिल विषयों पर बात करते हुए सरल भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें सभी के समझने योग्य बनाने की कोशिश करती हैं। लेखन में शोध और एक्सपर्ट एडवाइस लेख को विश्वसनीय बनाते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।