अस्पताल में ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कर रहे मरीज, इन अधिकारों की जानकारी जरूर रखें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इंसान के बीमार होते ही या फिर दुर्घटना होने पर सब इलाज पर फोकस करते हैं। लेकिन इसके साथ ही अस्पताल में ट्रीटमेंट, बिल, रिपोर्ट्स जैसी चीजों के बारे में जानकारी रखना भी जरूरी होता है। इसलिए अस्पताल जाएं तो पेशेंट के इन अधिकारों के बारे में जरूर जानें।

patients rights in hospital
मरीज को पता होने चाहिए अस्पताल में अपने अधिकार

बीमारी या एक्सीडेंट होते ही हर कोई अस्पताल भागता है। वहां पर सबका फोकस केवल मरीज के ठीक होने और सही उपचार पर रहता है। लेकिन मरीज की तीमारदारी में लगे इंसान को केवल यहीं नहीं देखना होता कि उसका मरीज ठीक हो रहा है, उसके साथ यह भी जानना जरूरी होता है कि उपचार सही हो रहा, कहीं उससे इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे तो नहीं लिए जा रहे। इसके अलावा भी कई छोटे-बड़े अधिकार होते हैं जिनकी जानकारी अक्सर आम लोगों को नहीं होती। या फिर बड़े हॉस्पिटल में जब वो मरीज को भर्ती करवाते हैं तो संकोचवश नहीं पूछते कि कहीं उनके मरीज को नुकसान ना पहुंचा दिया जाए। लेकिन ये बेसिक अधिकार की जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। जिससे पेशेंट का सही इलाज हो और किसी तरह की धोखाधड़ी आपके साथ ना हो जाए।

ट्रीटमेंट क्या चल रहा है

मरीज को भर्ती करवाने के बाद आपको पूरा अधिकार है ये जानने का कि ट्रीटमेंट कौन सा चल रहा है, कैसा चल रहा है, कौन सी बीमारी पेशेंट को हुई है। बिना किसी झिझक के आप ये सारे सवाल डॉक्टर से पूछ सकते हैं।

हर इलाज के पहले आपसे पूछना जरूरी है

डॉक्टर किसी भी तरह के इलाज को शुरू करने से पहले मरीज के रिश्तेदार से जरूर पूछेंगे। बिना आपकी सहमति के किसी भी तरह का नया इलाज या दवा नहीं चलाई जा सकती। इसलिए हमेशा इस बात को बताएं कि किसी भी तरह का नया प्रोसीजर इलाज में शुरू कर रहे हैं तो बिना अनुमति के ना शुरू करें। अगर मरीज किसी टेस्ट या इलाज के लिए मना कर रहा तो उसे मानना जरूरी होता है।

मेडिकल रिकॉर्ड्स और रिपोर्ट मांग सकते हैं

भले ही अस्पताल में आपका मरीज भर्ती है लेकिन आप उसके मेडिकल रिकॉर्ड्स और रिपोर्ट वगैरह मांग सकते हैं। जिससे कि आप सेकेंड ओपिनियन ले सकें। अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर इसके लिए मना नहीं कर सकते।

बिल का डिटेल मांगना

बिल का डिटेल ब्रेकअप मांगना आपका लीगल अधिकार है। जिससे आपको पता चलेगा कि कौन से खर्चे कहां हुए हैं, साथ ही सारे टेस्ट को बिल्स से मैच करें कि बिल में वहीं सारे टेस्ट ऐड किए गए हैं या फिर कुछ अलग से तो ऐड नहीं है, अगर है तो उसकी जानकारी लीजिए।

मेडिकल स्टाफ के साथ जिम्मेदार रवैया

इसके साथ ही मरीज के तीमारदार को मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर के साथ जिम्मेदार और सम्मानित रवैया रखना चाहिए। उनकी आईसीयू पॉलिसी, डिसइंफेक्शन पॉलिसी को मानना जरूरी है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थअस्पताल में मरीज भर्ती करने के साथ इन बेसिक अधिकारों की जानकारी रखें