घर का खाना है लेकिन पाचन बिगड़ा हुआ? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए असली कारण
घर का बना खाना हमेशा पेट के लिए सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं। न्यूट्रिशनिस्ट निकिता बर्डिया बताती हैं कि रोजमर्रा की कुछ 'हेल्दी' आदतें भी चुपचाप आपकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

अक्सर हमें यह सिखाया जाता है कि पेट की सारी समस्याएं बाहर के जंक फूड, तला-भुना या प्रोसेस्ड खाने से होती हैं। लेकिन कोलकाता की न्यूट्रिशनिस्ट निकिता बर्डिया का कहना है कि कई बार गट हेल्थ खराब होने की असली वजह बाहर का खाना नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की 'हेल्दी' समझी जाने वाली घरेलू आदतें होती हैं। उनके अनुसार, उनके करीब 80% क्लाइंट्स की पाचन समस्याएं किचन में होने वाली छोटी-छोटी गलतियों से जुड़ी होती हैं।
- रात में ज्यादा कच्चा सलाद खाना
रात के समय शरीर और पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। ऐसे में 2–3 कटोरी कच्ची सब्जियों का सलाद खाने से गैस, ब्लोटिंग और सुबह भारीपन महसूस हो सकता है।
समाधान: रात में कच्ची सब्जियों की जगह हल्की भुनी या पकी हुई सब्जियां खाएं।
2. दाल, राजमा और छोले बिना सही भिगोए पकाना
इनमें मौजूद फाइटिक एसिड और ओलिगोसेकेराइड्स अगर सही तरीके से ना हटें, तो गैस और एसिडिटी की वजह बनते हैं।
समाधान: दालों को 8–12 घंटे भिगोएं, पहला उबाल का पानी फेंकें और पकाते समय अजवाइन या हींग डालें।
3. खाने के साथ पानी पीना
खाने के बीच या तुरंत बाद पानी पीने से पाचन एंजाइम्स पतले हो जाते हैं जिससे खाना सही से नहीं पच पाता।
समाधान: खाना खाने से 20 मिनट पहले या 30–45 मिनट बाद पानी पिएं।
4. जरूरत से ज्यादा मिलेट्स खाना
ज्वार, बाजरा और रागी सेहतमंद हैं, लेकिन रोजाना और ज्यादा मात्रा में लेने से कब्ज और ब्लोटिंग हो सकती है।
समाधान: हफ्ते में 2–3 बार ही मिलेट्स को शामिल करें।
5. सूजन वाले गट में ज्यादा दही या छाछ
जब पेट पहले से इंफ्लेम्ड हो, तब ज्यादा प्रोबायोटिक्स लेने से एसिडिटी और गैस बढ़ सकती है।
समाधान: पहले गट को शांत करें, फिर दही या छाछ लें।
6. खाली पेट सिर्फ फल या ओट्स खाना
सुबह खाली पेट सिर्फ फल या ओट्स लेने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता और गिरता है जिससे ब्लोटिंग हो सकती है।
समाधान: फल या ओट्स को प्रोटीन या फैट के साथ लें।
7. सुबह उठते ही चाय या कॉफी
खाली पेट कैफीन लेने से एसिडिटी, मतली और लूज मोशन हो सकते हैं।
समाधान: पहले हल्का स्नैक या गुनगुना पानी लें।
8. बहुत कम फैट वाली डाइट
फैट की कमी से पोषक तत्वों का अवशोषण और हार्मोन बैलेंस बिगड़ सकता है।
समाधान: रोज थोड़ी मात्रा में घी, नट्स या सीड्स जरूर लें।
हेल्थ टिप: अच्छी गट हेल्थ सिर्फ 'क्या खाते हैं' से नहीं, बल्कि 'कैसे और कब खाते हैं' इस पर भी निर्भर करती है। सही आदतें अपनाकर घर का खाना भी पेट का सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से सलाह भी ले सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


