Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थent doctor explain 5 steps correct way to use nosal spray to not feel discomfort in throat
ENT डॉक्टर ने बताया बंद नाक के लिए नोजल स्प्रे यूज करने का सही तरीका, नहीं होगा डिस्कंफर्ट

ENT डॉक्टर ने बताया बंद नाक के लिए नोजल स्प्रे यूज करने का सही तरीका, नहीं होगा डिस्कंफर्ट

संक्षेप: How to use nasal spray correctly: बंद नाक को खोलने के लिए नोजल स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी वजह से गले में इरिटेशन हो जाती है तो ईएनटी डॉक्टर ने बताया 5 स्टेप में जानें नोजल स्प्रे को यूज करने का सही तरीका।

Tue, 18 Nov 2025 01:24 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों में ठंड की वजह से सर्दी,जुकाम की समस्या काफी ज्यादा कॉमन है। जुकाम की वजह से निकलने वाला एक्सेस म्यूकस अक्सर नोज एयरवेज को ब्लॉक कर देता है। जिसकी वजह से सांस लेने में तकलीफ होती है और ठीक से नाक से सांस नहीं आती। इस बंद नाक की प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए बच्चों के साथ बड़े भी नोजल स्प्रे यूज करते हैं। लेकिन जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर लोग इस नोजल स्प्रे को सही तरीके से यूज करना नहीं जानते। जिसकी वजह से उन्हें ये स्प्रे की वजह से डिस्कंफर्ट महसूस होता है। इंस्टाग्राम पर ईएनटी की डॉक्टर प्रियंका गर्ग ने नोजल स्प्रे को यूज करने का सही तरीका शेयर किया है। जिससे ये गले में डिस्कंफर्ट ना पैदा करे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नोजल स्प्रे को यूज करने का सही तरीका

नोजल स्प्रे को जब भी नाक में डालना हो तो इन 5 स्टेप को फॉलो करें। जिससे ये आपके गले में इरिटेशन ना पैदा करे और नोजल स्प्रे का फायदा पूरा मिल सके।

1) सबसे पहले नोजल स्प्रे की बोतल को अच्छी तरह से शेक कर लें। जिससे कि दवा नीचे की तरफ ना जमी रह जाए।

2) नोजल स्प्रे को जब भी नाक में डालना हो तो अपने सिर को नीचे की तरफ रखें। ज्यादातर लोग स्प्रे पूरी तरह से नाक में पहुंचे इसके लिए सिर को ऊपर कर लेते हैं। जिसकी वजह से स्प्रे में मौजूद लिक्विड सीधे गले में चला जाता है और इरिटेशन पैदा कर देता है। किसी भी तरह की इरिटेशन से बचना है तो नोजल स्प्रे डालते वक्त सिर को नीचे की तरफ रखें।

3) स्प्रे बोतल को हमेशा अपोजिट हैंड में पकड़कर डालें। जैसे कि लेफ्ट नोस्ट्रिल में स्प्रे करना है तो राइट हैंड में बोतल पकड़े और जब राइट नोस्ट्रिल में डालना हो तो लेफ्ट हैंड में पकड़े।

4) साथ ही स्प्रे के बोतल को आउटसाउड डायरेक्शन में पकड़े। मतलब कि बोतल के स्प्रे वाले हिस्से को बिल्कुल स्ट्रेट नाक के छेद में ना डालें। बल्कि नाक के छेद की लेफ्ट राइट दीवारों पर टिकाकर स्प्रे करें। तो ये इफेक्टिव तरीके से वर्क करेगी।

5) डॉक्टर ने बताया कि नाक में स्प्रे डालने के बाद काफी सारे लोग तेजी से सांस ले लेते हैं। जिसकी वजह से स्प्रे सीधे गले में चली जाती है और इरिटेशन पैदा करती है। ब्रीदिंग की ये गलती ना करें और नोजल स्प्रे डालने के बाद नॉर्मल सांस लें। तेजी से सांस खींचकर लेने की जरूरत नही है। इन 5 तरीकों को फॉलो करते हुए जब नोजल स्प्रे का यूज करेंगे तो इससे गले में डिस्कंफर्ट पैदा नहीं होगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।