Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थEmraan Hashmi has been following the same diet for 2 years know what its benefits
2 साल से एक जैसा खाना खा रहे इमरान हाशमी, 46 की उम्र में भी मेंटेन हैं 6 पैक एब्स

2 साल से एक जैसा खाना खा रहे इमरान हाशमी, 46 की उम्र में भी मेंटेन हैं 6 पैक एब्स

संक्षेप:

इमरान हाशमी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। इमरान ने 46 की उम्र में भी टोन्ट व फिट बॉडी बना रखी है। इसके पीछे उनकी डायट प्लान है। एक्टर रोजाना एक जैसा ही खाना खाते हैं और अब उन्हें इसकी आदत लग गई है।

Nov 20, 2025 09:29 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

एक्टर इमरान हाशमी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हक रिलीज हुई, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। 46 की उम्र में भी इमरान ने अपनी बॉडी को फिट और टोन्ड रखा हुआ है। इसके पीछे उनका वर्कआउट तो है ही साथ ही उनकी डायट भी है। इमरान रोजाना एक जैसा खाना ही खाते हैं। उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि बीते 2 सालों से वह एक जैसा खाना खा रहे हैं और इससे उनकी पत्नी भी बोर हो चुकी है। लेकिन उन्हें अब इसकी आदत लग चुकी है। एक्टर का कहना है एक जैसा खाना खाने से मुझे पता होता है कि मैं कितना प्रोटीन, कैलोरी ले रहा हूं। चलिए आपको बताते हैं इमरान खाने में क्या खाते हैं और उससे उन्हें क्या फायदा मिलता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डायट

अपने ट्रेनर और कोच के निर्देशन में इमरान हाशमी खाने में चिकन कीमा, सलाद और शकरकंद खाते हैं। इमरान हाशमी ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि चिकन पूरा नहीं खा सकता तो कीमा खाता हूं। इसे पचाना आसान होता है। चिकन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है, ये कोशिकाओं और मांसपेशियों के ऊतकों की क्षति की मरम्मत के लिए जरूरी माना जाता है। उनका सलाद एवोकाडो, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, लेट्यूस, रॉकेट लीव्स और थोड़ा बाल्सामिक विनेगर को मिलाकर बनता है। सलाद खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और फिट भी। इसमें कई विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा वह उबली हुई शकरकंद मैश करके खाते हैं। शकरकंद खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें फायबर अच्छी मात्रा में होता है और विटामिन सी इम्यूनिटी बेहतर करते हैं। बता दें, एक्टर दिन में सिर्फ दो बार ही खाना खाते हैं और इसके अलावा कुछ भी नहीं खाते।

वेट ट्रेनिंग

इमरान हाशमी वर्कआउट भी खूब करते हैं और खासतौर पर वेट ट्रेनिंग करते हैं, इससे बॉडी लीन और टोन्ड बनती है। फिटनेस कोच के मुताबिक, उम्र के हिसाब से हफ्ते में 2-3 बार वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए। इसके अलावा एक्टर हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज और कार्डियो भी करते हैं।

ये भी पढ़ें:'दंगल' की शूटिंग के दौरान फातिमा को हो गई थी खाने की बीमारी, जानें क्या है ये
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।