पत्तागोभी की तरह इन 5 सब्जियों में भी छिपे होते हैं खतरनाक कीड़े, भूलकर भी ना खाएं कच्चा!

Jan 06, 2026 11:37 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई सब्जियों में खतरनाक बैक्टीरिया, टेपवॉर्म हो सकते हैं, जो सीरीयस गट इश्यूज को जन्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ बैक्टीरिया तो ब्रेन तक पर भी असर कर सकते हैं।

पत्तागोभी की तरह इन 5 सब्जियों में भी छिपे होते हैं खतरनाक कीड़े, भूलकर भी ना खाएं कच्चा!

सब्जियां तो आमतौर पर हेल्दी ही होती हैं, लेकिन क्या हो अगर यही सब्जियां शरीर को घातक नुकसान पहुंचा दें? ये बात डराने के लिए बिल्कुल भी नहीं है, बस आपका ध्यान इस ओर लाने के लिए है कि सब्जियां कभी-कभी नुकसान भी कर सकती हैं। खासतौर से जब उन्हें सही ढंग से पकाकर या धो कर ना खाया जाए। कुछ सब्जियों को हम सलाद के तौर पर कच्चा खा लेते हैं, लेकिन हर सब्जी कच्चा खाने के लिए नहीं होती है। इनमें से कई सब्जियों में खतरनाक बैक्टीरिया, टेपवॉर्म हो सकते हैं, जो सीरीयस गट इश्यूज को जन्म दे सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ बैक्टीरिया तो ब्रेन तक पर भी असर कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताया है, जो कभी भी कच्ची नहीं खानी चाहिए।

अरबी का पत्ता

अरबी की तरह उसके पत्तों से भी कई तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। हालांकि अरबी के पत्तों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। इनके सर्फेस पर कई खतरनाक बैक्टीरिया, पैथोजेन्स और टेपवर्म के अंडे मौजूद हो सकते हैं, जो धोने के बाद भी वहीं रह जाते हैं। इन्हें कच्चा खाने पर ये सीरियस गट इश्यूज को जन्म दे सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि खाने से पहले इन्हें हल्का उबाल लें, ब्लांच कर लें या स्टीम कर के इस्तेमाल करें।

पालक और केल के पत्ते

हेल्थ एक्सपर्ट कहती हैं कि पालक और केल के पत्तों में भी खतरनाक पैथोजेन्स, टेपवर्म के अंडे, लार्वा, ओवा जैसे पैरासाइट मौजूद हो सकते हैं, जो आपके खून में जा सकते हैं और काफी सीरियस हेल्थ इश्यूज को जन्म से सकते हैं। इतना ही नहीं उनमें ऑक्सलेट की मात्रा भी ज्यादा होती है, इसलिए ज्यादा मात्रा में इन्हें खाने में किडनी स्टोन का रिस्क हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि इन्हें खाने से पहले हल्का उबाल लिया जाए, स्टीम कर लिया जाए या कुक कर लिया जाए।

पत्तागोभी

पत्तागोभी में टेपवर्म के अंडे होने का सबसे ज्यादा रिस्क होता है। दरअसल पत्तागोभी का आकार ही कुछ ऐसा होता है, जिसमें अंडे सेफ रहते हैं। इसे कच्चा खाने पर ये अंडे आपके ब्लड में एंटर हो सकते हैं और यहां तक कि आपके ब्रेन में भी जा सकते हैं। इससे एपिलेप्सिस और ब्लैकआउट जैसे सीरियस इश्यू हो सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि पत्तागोभी को हमेशा हल्का कुक करने के बाद ही खाया जाए।

Worm

शिमला मिर्च

डिंपल बताती हैं कि शिमला मिर्च में मौजूद बीज बिल्कुल टेपवर्म के अंडे जैसे दिखते हैं और कई बार ये अंडे हो भी सकते हैं। ऐसा कई बार मिट्टी की मिलावट, खाद, पानी वगैरह की वजह से हो सकता है। इसलिए शिमला मिर्च खाने से पहले उसके बीज हटा दें, फिर पानी से अच्छी तरह धो कर ही खाएं। बेहतर होगा कि आप इसे कुक कर लें।

बैंगन

बैंगन में भी कई तरह के पैरासाइट, अंडे, ओवा और सिस्ट मौजूद हो सकते हैं। कई संस्कृतियों में तो बैंगन खाने से पूरी तरह परहेज किया जाता है, क्योंकि बैंगन में ये सभी चीजें काफी ज्यादा पाई जाती हैं। इसलिए इसे खाने से पहले अच्छी तरह उबालना, पकाना या स्टीम करना बहुत जरूरी हो जाता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।