महिलाओं के लिए ब्रेकफास्ट डिशेज की कंप्लीट गाइड, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Jan 22, 2026 06:47 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Complete guide breakfast option for women: 35 के बाद महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बढ़ने लगती है। नतीजा, बेली फैट, वेट गेन, इंसुलिन रेजिस्टेंस के साथ दिनभर क्रेविंग बनी रहती है। इन सारी समस्याओं से छुटकारे के लिए ब्रेकफास्ट स्किप ना करें। डायटीशियन ने शेयर की ब्रेकफास्ट के लिए आसान डिशेज।

महिलाओं के लिए ब्रेकफास्ट डिशेज की कंप्लीट गाइड, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

35 के बाद महिलाओं के काम की जिम्मेदारी बढ़ने के साथ ही खुद के प्रति ध्यान ना देने की आदत भी डेवलप होने लगती है। नतीजा हार्मोनल इंबैलेंस होता है। जिससे ना केवल एनर्जी लॉस होता है बल्कि वेट गेन तेजी से होना शुरू हो जाता है। अक्सर महिलाएं सुबह के काम के चक्कर में ब्रेकफास्ट को स्किप कर देती हैं या फिर चाय बिस्कुट या चाय टोस्ट जैसे अनहेल्दी फूड्स को खाती हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। अगर आपको हार्मोनल बैलेंस के साथ अपने वजन को कंट्रोल करना है तो डायटीशियन अल्का गुप्ता ने पूरी ब्रेकफास्ट डिशेज की लिस्ट शेयर की है। जिसे देखकर आप खुद के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट रेडी कर सकती हैं।

ब्रेकफास्ट क्यों है जरूरी

35 के बाद अपनी डाइट से ब्रेकफास्ट को मिस ना करें। ये इंसुलिन को बैलेंस करने के साथ ही कॉर्टिसोल लेवल को कम करता है। क्रेविंग्स को घटाता है और बेली फैट स्टोरेज को कम करने में मदद करता है। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट हार्मोन को स्थिर करने के साथ ही वेट लॉस में भी मदद करेगा।

हार्मोनल इंबैलेंस से बचने के लिए ब्रेकफास्ट के इन रूल्स को फॉलो करें

35 के बाद महिलाओं के शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए ब्रेकफास्ट में प्रोटीन लें। केवल फल या फिर चाय को ब्रेकफास्ट में पूरी तरह से अवॉएड करें। बिस्कुट या फिर शुगर वाली चीजों को गलती से भी ना खाएं। उठने के एक घंटे के बाद ही ब्रेकफास्ट खा लेना चाहिए। ब्रेकफास्ट को स्किप करना आपके बेली फैट को बढ़ाएगा।

पनीर वेज भुर्जी

100 ग्राम पनीर, एक कप वेजिटेबल और एक चम्मच घी के साथ सब्जियों और पनीर को क्रम्बल करके 5 मिनट पका लें। ये हाई प्रोटीन क्विक ब्रेकफास्ट मिनटों में तैयार हो जाएगा और आपके पेट को भरने के साथ ही इंसुलिन को भी स्टेबल रखेगा।

बेसन का चीला और दही

दो चम्मच बेसन और सब्जियों को मिलाकर घोल बनाएं और फटाफट तवे पर चीला तैयार करें। अब ये चीला दही से खाएं। ये ब्रेकफास्ट आपके एस्ट्रोजन को बैलेंस करने में मदद करेगा।

वेजिटेबल उपमा

एक कप ओट्स को ड्राई रोस्ट कर लें और उसमे सब्जियों को डालकर घी में भूनें और थोड़े से मसाले के साथ पकाएं। इस ब्रेकफास्ट का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स है और ये गट फ्रेंडली भी है।

मूंग दाल चीला

आधा कप मूंग दाल को भिगोकर पीस लें। उसमे कटी हुई सब्जियां डालें और तवे पर पका लें। चीला बनाने के लिए घी का यूज करें। ये मूंग दालचीला इंसुलिन रेजिस्टेंस के लिए अच्छा होगा।

स्मूदी

आधा कप बेरीज और एक चम्मच सीड्स को दही के साथ मिलाकर ब्लेंड करें और पिएं। ये कॉर्टिसोल लेवल को कम करेगा और डाइजेशन इंप्रूव करने में मदद करेगा।

इडली सांभर

घर में हर किसी के लिए इडली और सांभर रेडी करें। लेकिन खुद पोर्शन कंट्रोल के साथ ब्रेकफास्ट में खाएं। दो छोटे साइज की इडली, एक कप सांभर और एक चम्मच घी के साथ पर्याप्त है। इसमे प्रोटीन, फाइबर है जो शुगर स्पाइक को स्लो करेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।