
पेट के कैंसर की शुरुआत में ही दिखते हैं ये लक्षण, AIIMS के डॉक्टर बोले- 90% लोग करते हैं ये गलती
आजकल कैंसर की बीमारी बुखार की तरह लोगों में फैल रही है। शरीर में कही भी कैंसर बन सकता है, बस आपको लक्षणों से पहचानने की जरूरत है। पेट का कैंसर होने पर शुरू में ही शरीर कुछ सिग्नल देने लगता है।
कैंसर की बीमारी आजकल बुखार की तरह फैल रही है, हर किसी को ये जकड़ रही है। शरीर में कहां कैंसर बन रहा है जल्दी पता नहीं चलता। इसका पता करने के लिए या तो टेस्ट करवाना पड़ेगा या फिर इसके लक्षणों पर ध्यान दिया जाए। पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है। आजकल काफी आम हो चुका है। पेट के कैंसर का पता जल्दी नहीं चलता और ये तेजी से फैलता भी है। पेट के कैंसर का सही समय पर इलाज न हो तो इससे मौत हो सकती है। एम्स के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है कि ज्यादातर लोग पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को साधारण पेट की समस्या समझकर टाल देते हैं। कही आप भी यही गलती तो नहीं कर रहे हैं, चलिए आपको पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताते हैं।
क्यों होता है
वैसे तो पेट का कैंसर कई कारणों से होता है- आपका गलत खान-पान, शराब, सिगरेट का सेवन लेकिन मुख्य रूप से ये कोशिकाओं के डीएनए में जेनेटिक बदलावों के कारण होता है, जिससे कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर बन जाती हैं। इसके अलावा पेट का कैंसर तब होता है जब हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नामक एक सामान्य बैक्टीरिया पेट की कोशिकाओं के डीएनए में आनुवंशिक उत्परिवर्तन के माध्यम से पेट में प्रवेश करता है। पेट का कैंसर होने पर शरीर शुरू में ही कुछ संकेत देने लगता है, इन्हें जरूर पहचानें।
लक्षण क्या है
- खाने के बाद पेट फूलना
- थोड़ा सा खाना खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होना
- भूख न लगना
- सीने में जलन
- अपच
- मतली
- उल्टी
- अचानक वजन कम होना
- लगातार बहुत थकान महसूस होना
- काला मल
इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें, सामान्य सा दिखने वाला पेट दर्द या भूख कम लगना कई बार बड़ी बीमारी का संकेत होता है। आजकल कैंसर का सही समय पर इलाज संभव है। इसके लिए डायग्नोस्टिक टेस्ट, सर्जिकल तरीके, रेडिएशन और कीमोथेरेपी सेवाएं मौजूद हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




