
सिर्फ 30 दिनों तक पी लें ये 1 चम्मच तेल! मोटापे से ले कर शुगर में, होंगे ढेरों फायदे
न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि लगातार 30 दिनों तक भी अगर आप एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेते हैं, तो आपकी बॉडी को कई फायदे मिलते हैं। ये मेडिटेरेनियन डाइट का अहम हिस्सा है, जो हार्ट और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए जानी जाती है।
क्या आपका भी यही मानना है कि हेल्दी और फिट रहना है तो ढेरों महंगे सप्लीमेंट्स लेने ही पड़ेंगे? अब ये बात तो सच है कि आजकल का खानपान जैसा है, उसमें कुछ एक्स्ट्रा लेने की जरूरत पड़ती ही है। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि आप ढेरों महंगे सप्लीमेंट्स ट्राई करें। आपकी रसोई में रखा एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल आपको ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स दे सकता है। न्यूट्रीशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि लगातार 30 दिनों तक भी अगर आप एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेते हैं, तो आपकी बॉडी को कई फायदे मिलते हैं। ये मेडिटेरेनियन डाइट का अहम हिस्सा है, जो हार्ट और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए जानी जाती है। कई रिसर्च भी इसके फायदे बताती हैं। आइए विस्तार में जानते हैं।

बेली फैट को कम करता है
अगर आप बेली फैट से परेशान हैं, तो रोजाना एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेना शुरू कर दें। न्यूट्रीशनिस्ट बताती हैं कि इसमें ऑलिक एसिड मौजूद होता है, जो फैट को स्टोर होने के बजाए बर्न करने में मदद करता है। रिसर्च में भी ये सामने आया है कि ये पेट की चर्बी को कम करने और पतली कमर में सहायक है।
ब्लोटिंग को कम करे
क्या आपका पेट भी अक्सर फूला हुआ रहता है? अगर हां, तो आपको एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। ये शरीर की इन्फ्लेमेशन को नेचुरली कम करने में मदद करता है। इससे ब्लोटिंग भी नहीं होती और गट, फैट सेल्स की इन्फ्लेमेशन भी कम होती है।
ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल करे
एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल करने में भी काफी हेल्पफुल है। इसका पैनक्रियाज की बीटा सेल्स पर काफी प्रोटेक्टिव असर होता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी और ग्लूकोज के बैलेंस को इंप्रूव करने में मदद करता है। साथ ही, शुगर स्पाइक और फैट बिल्डअप को रोकने में भी ये सहायक है।
लीवर हेल्थ के लिए है फायदेमंद
रोजाना एक चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लेने से आपके लीवर की हेल्थ भी इंप्रूव होती है। बेहतर इंसुलिन रेस्पॉन्स के चलते लीवर फैट को स्टोर नहीं करता, बल्कि उसे ब्रेक डाउन करता है। इससे फैटी लीवर होने के चांस कम हो जाते हैं।
कैसे करें सेवन?
न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि रोजाना आप एक चम्मच ऑयल सलाद, दाल या टोस्ट में डालकर खा सकते हैं। हालांकि याद रहे कि आप जितना तेल रोजाना खाते हैं, ये उसका रिप्लेसमेंट हो ना की उससे ज्यादा। एक हेल्दी इंसान के दिनभर की 30 प्रतिशत से ज्यादा कैलोरी तेल से नहीं आनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें और डेली ऑयल कंजंप्शन में इसे शामिल करें।
(Images Credit: Pinterest and Instagram)

लेखक के बारे में
Anmol Chauhanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




