हर कोई नहीं कर सकता रक्तदान! डॉक्टर ने बताया कौन दे सकता है ब्लड और कौन नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम  माना जाता है और लोग बढ़कर-चढ़कर ब्लड डोनेशन करते हैं। अगर आप ये सोचते हैं कि हर कोई ब्लड डोनेट कर सकता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। चलिए बताते हैं कौन रक्तदान कर सकता है?

dos and don'ts of Blood donation
कौन कर सकता है ब्लड डोनेट और किसे बचना चाहिए?

रक्तदान करना बेहद नेक काम माना जाता है और आपके 1 यूनिट खून से करीब 3 लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए ब्लड डोनेट करते हैं। हालांकि, क्या हर व्यक्ति रक्तदान कर सकता है? ब्लड डोनेशन के लिए उम्र, वजन और स्वास्थ्य से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? क्या किसी बीमारी या दवा का सेवन करने वाले व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए?

फिजिशियन डॉक्टर स्वाति चौहान का कहना है कि हर कोई रक्तदान नहीं कर सकता है। रक्तदान करने से पहले व्यक्ति की सेहत और कुछ जरूरी मानकों की जांच की जाती है। इसके अलावा, ब्लड डोनेट करने से पहले और बाद में भी कुछ सावधानियां बरतना जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप भी रक्तदान करने की सोच रहे हैं, तो पहले इससे जुड़े जरूरी नियम और सावधानियां जान लें।

कौन कर सकता है रक्तदान

18 से 65 साल की उम्र तक के लोग आसानी से रक्दान कर सकते हैं लेकिन उनका वजन कम से कम 45 किलो होना चाहिए और हीमोग्लोबिन का स्तर 12.5 ग्राम/डीएल या उससे अधिक होना चाहिए। अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तब भी रक्तदान कर सकते हैं। आमतौर पर पुरुष हर 3 महीने में और महिलाएं हर 4 महीने में ब्लड डोनेट कर सकती हैं।

जांच क्या होती हैं

हर ब्लड डोनेशन से पहले व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री, हीमोग्लोबिन का स्तर, ब्लड प्रेशर, पल्स, शरीर का तापमान और सामान्य स्वास्थ्य चेक किया जाता है। अगर सभी चीजें सही हैं, तभी ब्लड डोनेशन की परमिशन मिलती है।

कौन लोग नहीं दे सकते ब्लड

जिन लोगों की सर्जरी, टीकाकरण, गर्भावस्था या कोई दवाई लंबी चली हो, वह लोग रक्दान कुछ समय के लिए नहीं कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप कुछ सयम बाद कर सकते हैं। जिन लोगों को गंभीर एनीमिया, हाल ही में टैटू करवाया हो या कुछ विशेष पुरानी बीमारियां हों, वह रक्तदान नहीं कर सकते हैं।

रक्तदान से पहले-बाद में क्या करें

ब्लड डोनेशन से पहले- ब्लड डोनेशन से 2-3 घंटे पहले हल्का और आयरन युक्त खाना खाएं। अच्छी मात्रा में पानी पिएं और अच्छी नींद लें। खाली पेट डोनेशन न करें और उसके पहले शरान भी न पिएं

ब्लड डोनेशन के बाद- रक्तदान के बाद खूब पानी पिएं और हल्का-फुलका कुछ खाएं। जूस, नारियल पानी पिएं, इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा। रक्तदान के बाद भारी व्यायाम, वजन उठाने, तुरंत धूम्रपान करने और दिनभर शराब पीने से बचें। अगर चक्कर या कमजोरी लगे तो कुछ देर आराम करें। अगर आप भी ब्लड डोनेशन करने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले कुछ बातों पर गौर जरूर करें। ब्लड डोनेशन करना अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थकौन कर सकता है ब्लड डोनेट और किसे बचना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सही तरीका