
क्या वाकई नींबू पानी से कंट्रोल होता है ब्लड प्रेशर? जानिए क्या कहते हैं हार्ट स्पेशलिस्ट
अक्सर घरों में यह माना जाता है कि नींबू पानी पीने से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर तुरंत कम हो जाता है, लेकिन हृदय रोग विशेषज्ञों का नजरिया थोड़ा अधिक वैज्ञानिक है। आइए जानते हैं मेडिकल साइंस और बड़े हार्ट स्पेशलिस्ट्स आपके दिल की सेहत के लिए नींबू को उतना असरदार मानते हैं, जितना दावा किया जाता है।
बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते तनाव के बीच हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी समस्या है, जिससे आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। जब भी बीपी कंट्रोल करने की बात आती है, तो घरेलू नुस्खों में सबसे पहले 'नींबू पानी' का नाम लिया जाता है। कई लोग इसे बीपी कंट्रोल करने का रामबाण इलाज मानते हैं, लेकिन क्या वाकई एक गिलास नींबू पानी आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य कर सकता है या यह महज एक सुनी-सुनाई बात है? इस विषय पर अक्सर लोगों के बीच भ्रम बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं मेडिकल साइंस और बड़े हार्ट स्पेशलिस्ट्स आपके दिल की सेहत के लिए नींबू को उतना असरदार मानते हैं, जितना दावा किया जाता है।
क्या कहते हैं कार्डियोलॉजिस्ट?
सीके बिड़ला हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीवा कुमार गुप्ता कहते हैं कि नींबू पानी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में सहायक हो सकता है, लेकिन यह हाई ब्लड प्रेशर का पूरा इलाज नहीं है। नींबू में विटामिन C और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और ब्लड वेसल्स यानी रक्त नलिकाओं को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। जब नसें ज्यादा हेल्दी और लचीली होती हैं, तो खून का बहाव आसान होता है, जिससे ब्लड प्रेशर थोड़ा बेहतर तरीके से कंट्रोल हो सकता है। डॉ. संजीवा कुमार गुप्ता कहते हैं कि कुछ स्टडीज में यह भी पाया गया है कि नियमित रूप से विटामिन सी का सेवन सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर में हल्की कमी तक ला सकता है, खासकर उन लोगों में जिनका बीपी पहले से बढ़ा हुआ होता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में कैसे मदद करता है नींबू?
-नींबू पानी पीने का एक फायदा सही हाइड्रेशन से भी जुड़ा हुआ है। शरीर में पर्याप्त पानी रहने से ब्लड वॉल्यूम और किडनी का काम ठीक चलता रहता है, जो ब्लड प्रेशर बैलेंस के लिए जरूरी है। अगर आप मीठे ड्रिंक्स या ज्यादा चाय-कॉफी की जगह नींबू पानी पीते हैं, तो इससे एक्स्ट्रा शुगर और कैफीन का सेवन कम होता है, जो कुछ लोगों में बीपी बढ़ा सकते हैं।
-नींबू पानी हेल्दी खान-पान की आदतें बनाने में भी मदद कर सकता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से लोग खाने के चुनाव को लेकर ज्यादा जागरूक होते हैं और वजन कंट्रोल में भी सहायता मिलती है। हेल्दी वजन बनाए रखना हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के सबसे असरदार तरीकों में से एक है।

-हालांकि, यह साफ समझना जरूरी है कि नींबू पानी कोई जादुई इलाज नहीं है। नींबू में पोटैशियम की मात्रा दूसरे फलों की तुलना में कम होती है और इसका बीपी कम करने वाला असर, अगर हो भी, तो बहुत हल्का होता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दवाओं की जगह सिर्फ नींबू पानी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। नमक कम करना, नियमित एक्सरसाइज, तनाव को कंट्रोल करना और बैलेंस डाइट जैसे DASH डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी है।
-कुल मिलाकर, नींबू पानी दिल-सेहत के लिए एक अच्छी आदत हो सकती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, एंटीऑक्सीडेंट देता है और दिल को हल्का-फुल्का फायदा पहुंचा सकता है। लेकिन ब्लड प्रेशर को सही तरीके से कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह के साथ एक पूरी और लंबे समय की लाइफस्टाइल अप्रोच जरूरी होती है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




