क्या आंखों की रोशनी और दिमाग कमजोर कर देता है कुंदरू? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कुंदरू की सब्जी को ले कर एक मिथ बड़ा कॉमन है कि इसे ज्यादा खाने से दिमाग और आंखों की रोशनी दोनों कमजोर हो जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग कुंदरू खाने से भी परहेज करते हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए डॉक्टर से जानते हैं।

Does Ivy Gourd Weaken Eyes and Brain?

कुंदरू एक ऐसी सब्जी है, जिसके बारे में तरह-तरह की बातें सुनने को मिलती है। आमतौर पर लोगों के बीच ये मिथ बहुत पॉपुलर है कि कुंदरू की सब्जी ज्यादा खाने से दिमाग कम होता है। कुछ लोग तो ये भी मानते हैं कि कुंदरू आँखों की रोशनी कम करता है। अब सवाल उठता है कि कुंदरू के बारे में ये मिथ आया कहां से? दरअसल चाणक्य नीति में एक श्लोक है, जिसमें लिखा है कि तुंडी खाने से बुद्धि नष्ट हो जाती है। बस तभी से ये बात पॉपुलर हो गई कि कुंदरू खाने से दिमाग कम हो जाता है। लेकिन क्या वाकई इस बात में कोई सच्चाई है? इसी बारे में जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट डॉ सलीम जैदी ने अपनी राय दी है। डॉक्टर ने साइंटिफिक रिसर्च और स्टडीज के हवाले से बताया है कि क्या कुंदरू वाकई नुकसान करता है या नहीं।

क्या कुंदरू खाने से वाकई दिमाग कम होता है?

Does Ivy Gourd Weaken Eyes and Brain?

डॉ सलीम बताते हैं कि कुंदरू एक ऐसी सब्जी है, जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और साथ ही इसमें कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में ये आपके ब्रेन फंक्शन को इंप्रूव करता है, ना कि उसे कमजोर जैसा कई लोग आमतौर पर मानते हैं। आज तक किसी भी रिसर्च में कुंदरू में ऐसा कोई भी तत्व नहीं पाया जाता है, जो दिमाग की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचाता हो। उल्टा ये ब्रेन के लिए और ज्यादा फायदेमंद ही होता है।

आँखो की रोशनी कमजोर बनाने वाली बात कितनी सच है?

Does Ivy Gourd Weaken Eyes and Brain?

कुंदरू को ले कर एक दावा और भी किया जाता है कि ये आंखों रोशनी कम करता है। खासकर अगर आप कुंदरू की सब्जी ज्यादा खाते हैं, तो रात में दिखना काफी कम हो जाता है। इस बारे में डॉ सलीम कहते हैं कि ये दावे पूरी तरह भ्रामक हैं। कुंदरू में तो भरपूर मात्रा में विटामिन ए और सी मौजूद होता है, जो उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कमजोर होने से रोकता है। इतना ही नहीं, नाइट ब्लाइंडनेस यानी रात में ना दिखने की समस्या में भी कुंदरू काफी ज्यादा फायदा करता है।

कुंदरू की सब्जी खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

Does Ivy Gourd Weaken Eyes and Brain?

डॉ सलीम जैदी कहते हैं कि कुंदरू को छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहा जा सकता है, क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर डायबिटीज मैनेजमेंट में कुंदरू विशेष रूप से फायदा करता है। इसके साथ ही फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन को भी बेहतर बनाता है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ये इम्यूनिटी बूस्ट करता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी कुंदरू सहायक होता है, जिस वजह से ओवरऑल हार्ट हेल्थ भी दुरुस्त रहती है।

हफ्ते में कितनी बारे खाएं कुंदरू?

Does Ivy Gourd Weaken Eyes and Brain?

डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर आपको डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी कोई हेल्थ कंडीशन है, तो आप हफ्ते में दो से तीन बार कुंदरू का सेवन कर सकते हैं। वहीं अगर आप नॉर्मली ही अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करना चाहते हैं, तो हफ्ते में 1-2 बार कुंदरू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।