Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थdoes excess protein intake cause smelly fart know how to fix this problem
क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से होती है बदबूदार गैस की प्रॉब्लम, कैसे दूर करें समस्या?

क्या ज्यादा प्रोटीन खाने से होती है बदबूदार गैस की प्रॉब्लम, कैसे दूर करें समस्या?

संक्षेप:

Protein cause smelly fart: बदबूदार गैस की समस्या अक्सर शर्मिंदगी दे जाती है। तो अगर आप हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन इनटेक ज्यादा लेते हैं और स्मेली फार्ट से परेशान हैं तो समझें कौन से प्रोटीन से ज्यादा होती है फार्ट और कैसे इस समस्या से निपटें।

Fri, 24 Oct 2025 09:17 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बदबूदार गैस आना केवल एक समस्या नही है बल्कि ये शर्मिंदगी का कारण भी होता है। दरअसल जब खाना पेट में पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं होता तो वो फर्मेंट होने लगता है और पेट में गैस बनने लगती है। ये समस्या उन लोगों में भी देखी गई है जो हेल्दी फूड खाते हैं। जैसे कि प्रोटीन। हाई प्रोटीन इनटेक की वजह से भी काफी सारे लोगों को स्मेली फार्ट की प्रॉब्लम परेशान करती है। जिसके लिए ये कारण जिम्मेदार होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आखिर क्यों ज्यादा प्रोटीन रिच फूड खाने से होती है स्मेली फार्ट

दरअसल, प्रोटीन वाले फूड्स हमेशा छोटी आंत में पचते हैं। लेकिन जब ज्यादा मात्रा में प्रोटीन खाते हैं तो कुछ फूड स्लिप होकर बड़ी आंत में चले जाते हैं। जहां पर गट बैक्टीरिया होते हैं। ये गट बैक्टीरिया फाइबर और कार्ब्स को खाना पसंद करते हैं। लेकिन जब उन्हें प्रोटीन खाना पड़ता है तो वो सल्फर गैस छोड़ते हैं। जिसकी वजह से ज्यादा प्रोटीन खाने वाले को बदबूदार गैस की समस्या होने लगती हैं। यही नहीं इसके साथ ही शरीर से भी बदबू आना स्टार्ट हो जाती है।

पेट में गैस बनाने वाले प्रोटीन के टाइप

प्रोटीन पाउडर या प्री पैक्ड प्रोटीन फूड्स अक्सर स्मेली फार्ट के लिए जिम्मेदार होते हैं। वहीं ये फूड्स जिनमे अलग-अलग टाइप के प्रोटीन होते हैं। बदबूदार गैस के लिए जिम्मेदार होते हैं।

सल्फरयुक्त प्रोटीन

अगर प्रोटीन इनटेक अंडे और मीट से पूरा कर रहे हैं। तो आतों में फर्मेंट होते हैं और गट बैक्टीरिया इन्हें हाइड्रोजन सल्फाइड में बदल देते हैं। जिससे गैस में सड़े अंडे जैसी बदबू आती है।

डेयरी प्रोटीन

डेयरी बेस्ड प्रोटीन से भी गैस बनती है। अगर किसी को लैक्टोज इनटोलेरेंस है तो उसे डेयरी प्रोटीन से बचना चाहिए।

प्लांट बेस्ड प्रोटीन

बींस, दाल, मटर और कुछ हाई फाइबर वाले अनाज भी होते हैं। जिन्हें खाने पर ये आसानी से नहीं पचते हैं और गैस की समस्या पैदा करते हैं

प्रोसेस्ड प्रोटीन

प्रोटीन पाउडर, प्रोटीन बार, प्रोटीन शेक जिनमे अलग से शुगर या आर्टीफिशियल स्वीटनर जैसे जाइलिटोल होता है। ये सबसे ज्यादा स्मेली फार्ट का कारण बनते हैं।

कैसे दूर करें ये समस्या

अगर ज्यादा प्रोटीन वाले फूड्स खाने की वजह से किसी को स्मेली फार्ट की प्रॉब्लम परेशान कर रही है तो उसे अपने प्रोटीन के इनटेक को दिनभर में थोड़ा-थोड़ा बांट लें। जिससे ये प्रोटीन वाला खाना आसानी से डाइजेस्ट हो जाए और हल्का भी फील हो।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।