बच्चियों को अंडा खिलाने से क्या पीरियड जल्दी आता है? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

काफी सारे लोगों का मानना है कि बच्चियों को अगर हर रोज अंडा खिलाया जाए तो इससे उन्हें जल्दी पीरियड्स आ जाते हैं। बच्चियों में हो रही अर्ली प्यूबर्टी से जुड़ी ये बात सच है या मिथ, इस बारे में डॉक्टर ने बताई सच्चाई।

can eating egg cause early puberty in girls
अंडा खाने से क्या बच्चियों में जल्दी पीरियड्स आते हैं

अंडा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। लेकिन काफी सारे लोगों को इस बात का भ्रम रहता है कि अंडा बढ़ती हुई बच्चियों को खिलाना मतलब उनमे जल्दी पीरियड्स का आना। दरअसल, कुछ रिसर्च पेपर में इस बात का दावा किया गया कि बच्चियों को अंडे से मिलने वाले एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल की वजह से एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती है, जो कई लाइफस्टाइल डिसीज को पैदा करती है। जिसमे डायबिटीज, जल्दी पीरियड्स आना और इनफर्टिलिटी जैसी समस्याएं शामिल है। रिसर्च में बताया गया है कि इंसानों में एनिमल बेस्ड फूड हार्मोनल डिस्बैलेंस को बढ़ाते है। हालांकि इस रिसर्च पेपर पर एक्सपर्ट ने भरोसा नहीं जताया। वहीं आमलोगों में ये धारणा है कि अंडे गरम होते हैं और अगर इसे रोजाना बच्चियों को खिलाया जाए तो उनमे पीरियड्स जल्दी शुरू हो जाते हैं। इस मिथ के बारे में डॉक्टर शुभम वत्स्य ने वीडियो शेयर कर बताया है कि ये पूरी तरह से गलत है।

अंडों की वजह से नहीं आते जल्दी पीरियड्स

अंडे प्रोटीन और मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत होते हैं और इसमे पूरे 9 अमीनो एडिस पाए जाते हैं। अंडों में किसी तरह के हार्मोंस नहीं होते जो बच्चियों में प्यूबर्टी को किसी भी तरह से ट्रिगर करे। जब अंडा खाया जाता है तो बॉडी में प्रोटीन और फैट ब्रेकडाउन होते हैं। ये कोई हार्मोन ट्रांसफर नहीं करते है जिससे प्यूबर्टी जल्दी शुरू हो जाए और बच्चियों को जल्दी पीरियड्स स्टार्ट हों।

हां हार्मोंस प्रोटीन ही होते हैं और जब आप प्रोटीन खाते हैं तो डाइजेस्टिव एंजाइम्स उसे ब्रेकडाउन कर देते हैं और ये प्रोटीन ब्लड में नहीं जाते।

वहीं प्यूबर्टी पूरी तरह से जेनेटिक्स होती है और ये बच्ची के न्यूट्रिशन, मोटापे, ओवरऑल फिजिकल एक्टीविटी से रेगुलेट होती है। किसी भी रिसर्च में इस बात का प्रमाण नहीं है कि अंडा खाने से अर्ली प्यूबर्टी बच्चियों में होती है।

तो आखिर क्यों बच्चियों को आ रहे जल्दी पीरियड्स

बच्चियों में पीरियड्स जल्दी आने के कई कारण है। जिसमे उनकी लाइफस्टाइल, खान-पान और हार्मोंस डिस्बैलेंस जिम्मेदार हैं। कई बार बच्चियों में जल्दी पीरियड्स का कारण जेनेटिक होता है।

मोटापा

शरीर में खानपान की वजह से बढ़ता फैट एस्ट्रोजन हार्मोंस का प्रोडक्शन जल्दी शुरू कर देता है। जिससे बॉडी में रिप्रोडक्टिव ऑर्गंस भी तेजी से डेवलप होते हैं और पीरियड्स बच्चियों में जल्दी आने लगते हैं।

प्रोसेस्ड, जंक फूड्स

चॉकलेट, चिप्स, शुगरी ड्रिंक, प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में फैट को बढ़ाते हैं। नतीजा मोटापा आता है और मोटापा से इंसुलिन और हार्मोंस में असंतुलन होता है। नतीजा बच्चियों में प्यूबर्टी जल्दी शुरू हो जाती है।

लाइफस्टाइल है जिम्मेदार

फिजिकल एक्टीविटी कम होना, स्क्रीन टाइम का ज्यादा होना और साथ ही स्ट्रेस बच्चियों की नींद को डिस्टर्ब करता है और खराब नींद हार्मोंस को असंतुलित करती है। जिससे बच्चियों में जल्दी पीरियड्स आने का डर रहता है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थबच्चियों को अंडा खिलाने से क्या जल्दी पीरियड्स आते हैं? डॉक्टर ने बताया सच