Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoes Eating Egg Yolk Increase Heart Attack Risk? Fortis Doctor Clears the Myth
फोर्टिज के डॉक्टर ने बताया, क्या अंडा खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है? जानें 1 दिन में कितने खाना सेफ है!

फोर्टिज के डॉक्टर ने बताया, क्या अंडा खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है? जानें 1 दिन में कितने खाना सेफ है!

संक्षेप:

कई लोगों मानते हैं कि एग यॉक खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों और यहां तक कि हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। फोर्टिज अस्पताल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम ने इसी बारे में खुलकर बताया है, आइए जानते हैं।

Mon, 3 Nov 2025 08:38 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे' क्योंकि अंडे हमारी सेहत के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। ये प्रोटीन, ओमेगा थ्री फैटी एसिड, कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स का एक अच्छा और सस्ता सोर्स हैं। हालांकि अंडे को ले कर एक धारणा लोगों में बनी हुई है। खासतौर से इसके पीले भाग यानी जर्दी को ले कर। कई लोगों मानते हैं कि एग यॉक खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों और यहां तक कि हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी वजह से लोग अंडे खाने से थोड़ा डरते भी हैं, लेकिन क्या इस बात में कुछ सच्चाई है भी या नहीं। फोर्टिज अस्पताल में गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ शुभम वात्स्य ने इसी बारे में खुलकर बताया है, आइए जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या हार्ट अटैक का शॉर्टकट है एग यॉक?

डॉ शुभम कहते हैं कि कई लोगों को लगता है कि अंडे का पीला भाग हार्ट अटैक का कारण बन सकता है, लेकिन यह धारणा बिल्कुल गलत है। एक अंडे की बात करें, तो उसमें लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है, जिसमें से 40 प्रतिशत तक प्रोटीन एग यॉक यानी अंडे के पीले भाग से ही आता है। इसके अलावा भी अंडे के पीले भाग में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्रेन, लीवर, मसल्स, बोन और ओवरऑल बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

अंडे के पीले भाग में होते हैं ये पोषक तत्व

डॉक्टर बताते हैं कि अंडे के पीले भाग यानी एग यॉक में 'कॉलिन' नामक तत्व मौजूद होता है, जो ब्रेन और लिवर के लिए जरूरी है। इसके अलावा भी इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो आंखों को स्क्रीन टाइम से होने वाले स्ट्रेन से बचाते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि एग यॉक में विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो आसानी से दूध में भी नहीं मिलता। कई रिसर्च ये भी दिखाती हैं कि एग यॉक मसल प्रोटीन सिंथेसिस को एग वाइट से ज्यादा ट्रिगर करता है।

एग यॉक या एग वाइट, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

डॉ शुभम कहते हैं कि एग वाइट यानी अंडे की सफेदी, लीन प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, इसमें कम कैलोरी होती हैं, जीरो फैट होता है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। लेकिन इसमें माइक्रोन्यूट्रीएंट्स लगभग ना के बराबर होते हैं। ऐसे में सोचकर देखिए कि क्या आपको सिर्फ प्रोटीन चाहिए या फिर एक कंप्लीट सुपरफूड चाहिए।

रोजाना कितने अंडे खाना सेफ है?

अंडों को ले कर एक कन्फ्यूजन और भी बनी रहती है कि एक दिन में इनकी मात्रा कितनी होनी चाहिए। डॉक्टर शुभम बताते हैं कि एक हेल्दी एडल्ट के लिए रोजाना 1 से 2 अंडे (पीले भाग के साथ) लेना बिल्कुल सेफ है। ये न्यूट्रीशन के लिए बहुत ही अच्छा सोर्स है। हालांकि ध्यान रहे अगर आपको कोई भी हेल्थ प्रॉब्लम है, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें:फोर्टिज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने बताया हार्ट हेल्थ के लिए सबसे अच्छा फल
ये भी पढ़ें:न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया किन लोगों को नहीं लेने चाहिए चिया सीड्स
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।