Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoes drinking beer increase belly fat know what is beer belly myths fact symptoms causes and treatment
क्या बियर पीने से निकलता है पेट? हेल्थ कोच नें बताया क्या होती है बियर बेली, लक्षण और उपचार

क्या बियर पीने से निकलता है पेट? हेल्थ कोच नें बताया क्या होती है बियर बेली, लक्षण और उपचार

संक्षेप:

ये पुरुषों में ज्यादा आम है क्योंकि उनकी बॉडी फैट पेट पर जमा करती है। अगर कमर का साइज पुरुषों में 40 इंच या महिलाओं में 35 इंच से ज्यादा हो जाए, तो ये समस्या गंभीर हो सकती है।

Dec 15, 2025 07:06 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

क्रिसमस 2025 पार्टी हो या न्यू ईयर 2026 सेलिब्रेशन, कुछ लोगों के लिए बिना बियर या अल्कोहल के जश्न अधूरा बना रहता है। पर क्या आप जानते हैं आपका यह शौक आपके लिए 'बियर बेली' (Beer belly) की समस्या का कारण बन सकता है? बता दें, बियर बेली की संभावना ज्यादातर अधिक उम्र के मर्दों या बुजुर्गों में सामान्य होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, उम्र बढ़ने के साथ कैलोरी नीड्स कम हो जाती है और साथ ही लोग कम एक्टिव होते हैं। नतीजा, आसानी से वजन बढ़ने लगता है। उम्र के बढ़ने के साथ ही जैसे ही महिलाओं और पुरुषों में हॉर्मोन लेवल्स कम होते हैं, वैसे ही पेट में फैट अधिक स्टोर होने लगता है। हालांकि, सब बियर ड्रिंकर्स को यह समस्या नहीं होती है। लेकिन, कुछ लोग इस परेशानी का सामना आवश्यक करते हैं। आइए जानें क्या है बियर बेली (Beer belly) की समस्या, इसके कारण, लक्षण और बचने के उपाय।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्या है बियर बेली की समस्या?

बियर बेली का मतलब है बियर पीने की वजह से पेट का बाहर निकलना, जिसे आमतौर पर 'बियर पेट' भी कहा जाता है। इस समस्या में पेट के आसपास के हिस्से में चर्बी जमा होने लगती है, खासकर आंतों के आसपास वाली गहरी चर्बी (विसरल फैट)। हालांकि यह सिर्फ बियर पीने से नहीं होता है। ये पुरुषों में ज्यादा आम है क्योंकि उनकी बॉडी फैट पेट पर जमा करती है। अगर कमर का साइज पुरुषों में 40 इंच या महिलाओं में 35 इंच से ज्यादा हो जाए, तो ये समस्या गंभीर हो सकती है।

हेल्थ कोच रयान फर्नांडो कहते हैं कि बियर बेली का संबंध सिर्फ बियर तक ही सीमित नहीं है। इसका मतलब है पेट की चर्बी, शरीर के अंगों के आसपास जमा जिद्दी अतिरिक्त वसा, जो सामान्य वसा से कहीं अधिक खतरनाक है। बता दें, 2,244 वयस्कों (उम्र 46-78) पर किए गए एक अध्ययन में, जिन्हें हृदय रोग नहीं था, यह पाया गया कि जिन लोगों के पेट के आसपास अतिरिक्त वसा जमा थी (कमर और कूल्हे के अनुपात से मापी गई), भले ही उनका बीएमआई अधिक न हो लेकिन उनमें हृदय संबंधी अधिक हानिकारक परिवर्तन देखे गए। अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो सिर्फ वजन कम करने की जगह पोषण, व्यायाम, नींद और जीवनशैली की मदद से आंतरिक वसा को कम करने पर ध्यान दें।

बियर बेली के लक्षण

-पेट का गोल और बाहर निकला हुआ होना।

-कमर का मोटा होना, पैंट या बेल्ट टाइट लगना।

-सांस फूलना या थकान जल्दी महसूस होना (क्योंकि विसरल फैट अंगों पर दबाव डालती है)।

ये खुद कोई बीमारी नहीं है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर, थकान या पेट दर्द जैसी समस्याओं को जन्म देने का कारण जरूर बन सकती है।

अगर पेट बहुत कड़ा है या दर्द है, तो डॉक्टर से चेक कराएं, क्योंकि ये लिवर की समस्या या दूसरी वजह से भी हो सकता है।

बियर बेली के कारण

बियर बेली सिर्फ बियर पीने से नहीं बनती, बल्कि इसके पीछे कई वजह जिम्मेदार हो सकती हैं जैसे-

ज्यादा कैलोरी लेना- बियर या किसी भी तरह के अल्कोहल में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है (एक बीयर में 150 कैलोरी तक), और अल्कोहल पीने से लिवर फैट जलाने की जगह अल्कोहल जलाता है, जिससे चर्बी जमा होती है।

खराब डाइट- ज्यादा कार्बोहाइड्रेट, शुगर वाली चीजें, फास्ट फूड या भोजन का बड़ा पोर्शन।

व्यायाम की कमी- सुस्त लाइफस्टाइल या बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होता मेटाबॉलिज्म, इसकी वजह बन सकता है।

हार्मोन- पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन कम होने से या स्ट्रेस से कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो पेट पर फैट जमा करता है।

जेनेटिक्स- कुछ लोगों की बॉडी फैट पेट पर ही स्टोर करती है।

अधिक अल्कोहल का सेवन-अल्कोहल का नियमित और अधिक सेवन खासतौर पर पेट के आसपास की चर्बी और वजन बढ़ता है।

बियर बेली से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम

बियर बेली (पेट की चर्बी) हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, अल्कोहलिक फैटी लीवर और कुछ कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पेट के अंदरूनी अंगों के आसपास जमा होने वाली विसरल (आंत की) चर्बी है। पुरुषों में 40 इंच और महिलाओं में 35 इंच से ज्यादा कमर का साइज इन समस्याओं का जोखिम बढ़ाता है।

बियर बैली से बचाव

बियर बेली को अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके कम करना या रोकना आसान है जैसे-

अल्कोहल का सेवन कम करें- बियर का सेवन ज्यादा न करें। इसके अलावा लाइट बियर चुनें।

हेल्दी डाइट- सब्जियां, फल, लीन प्रोटीन (चिकन, मछली, दाल), होल ग्रेन का सेवन करें। शुगर और प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें। डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं।

एक्सरसाइज- रोजाना 30-45 मिनट की वॉक करें, रनिंग या जिम के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (वेट लिफ्टिंग) करें। मसल्स बढ़ने से फैट जल्दी बर्न होता है। कार्डियो और कोर एक्सरसाइज जैसे प्लैंक अच्छी हैं।

नींद और स्ट्रेस- 7-9 घंटे सोएं, योग या मेडिटेशन करें।

वजन कम करें- कुल बॉडी वेट 5-10 प्रतिशत तक कम करने से पेट की चर्बी पहले पिघलती है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।