एसी की ठंडक बन रही है हड्डियों की जकड़न की वजह? ऐसे पाएं छुटकारा
गर्मी में एसी की ठंडी हवा राहत भरी होती है। तेज धूप होने पर एसी में घंटों बैठने के बाद हड्डियों में एक अलग तरह की अकड़न महसूस हो सकती है। इस अकड़न को ठीक करने के लिए यहां कुछ असरदार तरीके हैं, जानिए।

गर्मियों के मौसम में एसी की ठंडी हवा में सोने का एक अलग मजा होता है। एसी भीषण गर्मी से राहत देकर एक गहरी और सुकून भरी नींद लेने में मदद करता है। दरअसल ह्यूमन बॉडी का तापमान रात में सोने के दौरान थोड़ा कम होता है। ऐसे में एसी बॉडी टेम्प्रेचर को मेंटेन करता है। सही तापमान के कमरे में सोने पर बार-बार नींद भी खराब नहीं होती है। पर एक समस्या जिसकी शिकायत अधिकतर लोग करते हैं। वह है एसी में सोने के बाद शरीर में अकड़न महसूस करना। दरअसल, लगातार ठंडी हवा के संपर्क में रहने से मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। इस समस्या से निपटने के लिए यहां कुछ असरदार तरीके बता रहे हैं। जानिए-
एसी में सोने पर क्या वाकई हड्डियों में अकड़न होती है?
सबसे पहले ये जानें कि समस्या सिर्फ एसी में बैठने से नहीं बल्कि कुछ आदतें की वजह से होती हैं। एसी में ज्यादा समय तक रहने से और शारीरिक रूप से कम एक्टिव रहने की आदतों के कारण लोगों में अकड़न और मांसपेशियों में तकलीफ बढ़ सकती है। ज्यादातर लोग एसी में 8 से 10 घंटे तक आराम से बैठते हैं लेकिन इस दौरान गलत पोस्चर में बैठे रहने से धीरे-धीरे अकड़न, मांसपेशियों में कसाव और जोड़ों में तकलीफ हो सकती है।
एसी में सोने के बाद हड्डियों की अकड़न से कैसे पाएं छुटकारा?
- एसी बहुत कम तापमान पर ना चलाएं। कोशिश करें कि एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस होवा चाहिए। ये तापमान शरीर के लिए काफी हौ और बेहतर भई
- ठंडी हवा पाने के लिए बहुत से लोग एसी वेंट के ठीक नीचे ज्यादा देर तक बैठे रह जाते हैं।ये गलत है। हमेशा अपनी गर्दन, घुटनों या पीठ को डायरेक्ट हवा से बचाएं।
- लगातार एक जगह पर बैठे रहने से समस्या हो सकती है। इसलिए बीच-बीच में अपनी जगह से उठकर वॉक करें। ये अच्छे तरीकों में से एक है। ऑफिस में डेस्क पर काम करते समय हर 30 से 45 मिनट में कुछ मिनट के लिए खड़े हों, स्ट्रेचिंग करें और टहलें।
- मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द का एक मुख्य कारण गलत पोस्चर और लंबे समय तक कंप्यूटर का इस्तेमाल है। इसलिए ऐसी सीट का इस्तेमाल करें जो एर्गोनोमिक हो और जिसमें पीठ सीधी रहे।
- बहुत ज्यादा ठंडी जगहों पर हल्के कपड़े की कई परतें पहनने से उन लोगों को मदद मिल सकती है जिन्हें ठंड ज्यादा लगती है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का ऑप्शन नहीं है। किसी भी हेल्थ प्रॉब्लम से जुड़े सवालों के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।
लेखक के बारे में
Avantika Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


