इस 1 गलती से 'जहर' बन जाता है गन्ने का जूस, डॉक्टर बोले- ठेले वाले रोज कर रहे ये काम!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Health Tips: गर्मियों में अगर आप भी गन्ने का जूस खूब पी रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि ये 1 गलती नहीं कर रहे। ये काफी कॉमन है लेकिन आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक है। डॉक्टर ने इस बारे में विस्तार से बताया है।

Health Tips

गर्मियों में गन्ने का जूस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका ठंडा-ठंडा और रिफ्रेशिंग स्वाद भरी गर्मी में राहत देता है और इसे पी कर मजा भी आ जाता है। गर्मियों में अक्सर आपको रोड साइड पर जूस की दुकानें ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस बनाती मिल जाएंगी। खैर, गन्ने का जूस अगर सीमित मात्रा में पीया जाए तो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन एक गलती है जो इसे जहर बना देती है। आप हैरान हो जाएंगे कि ये गलती ज्यादातर जूस की दुकानों पर हो रही है। डॉ ब्रजपाल त्यागी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि कैसे गन्ने का जूस अगर पॉलीबैग और प्लास्टिक की थैलियों में भरकर दिया जाए तो ये जहर से कम नहीं होता। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस गलती की वजह से 'जहर' बन जाता है गन्ने का जूस

अगर आप रोड साइड वाली जूस की दुकानों से गन्ने का जूस पैक कराते हैं, तो आपने नोटिस किया होगा वो इन्हें पॉलीबैग यानी प्लास्टिक की पतली थैलियों में भर कर देते हैं। डॉ ब्रजपाल बताते हैं कि यही एक गलती है जो आपके गन्ने के जूस को जहरीला बना देती है। सिर्फ 5 से 10 मिनट के लिए भी अगर गन्ने का जूस पॉलीबैग में रहता है, तो वो टॉक्सिक हो जाता है। उसका रंग भी बदलकर गाढ़ा और जाता है और उसमें झाग भी देखने को मिलते हैं, जो कंटेनिमेशन के कारण होता है।

पॉलीबैग के साथ रिएक्ट करता है गन्ने का जूस

डॉक्टर कहते हैं कि जूस को पैक करने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक बैग इस्तेमाल होते हैं, जिनसे माइक्रोप्लाटिक और फंगस दोनों निकलते हैं। इनमें माइक्रोटॉक्सिन्स मौजूद होते हैं, जिससे फंगल इन्फेक्शन का रिस्क भी बढ़ जाता है। पॉलीबैग गन्ने के जूस के साथ बहुत जल्दी रिएक्शन करते हैं, जिस वजह से जूस कुछ मिनटों में ही खराब होने लगता है।

सिर्फ कांच के बर्तन में सेफ रहता है गन्ने का जूस

डॉ ब्रजपाल बताते हैं कि कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि गन्ने के जूस कांच के अलावा हर दूसरे मेटल या पॉलीबैग के साथ रिएक्ट करता है। यानी अगर आप इसे स्टील के गिलास या प्लास्टिक की बॉटल में भर कर रखते हैं, तो रिएक्शन होना शुरू हो जाता है और कुछ ही मिनटों में जूस खराब होने लगता है। खासकर गर्मियों के समय तो ये रिएक्शन और भी तेजी से होता है।

पॉलीबैग वाला गन्ने का जूस पीने के नुकसान

कई स्टडीज में ये खुलासा हुआ है कि पॉलीबैग वाले गन्ने के जूस में माइक्रोटॉक्सिन, न्यूरोटॉक्सिंस, अल्फाटॉक्सिंस जैसे कई खतरनाक कंपाउंड मौजूद होते हैं, जो जूस को खराब करते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अगर ऐसा जूस आप लगातार पी रहे हैं तो इसका असर आपकी आंत, लिवर और शरीर के बाकी अंगों पर पड़ता है। लंबे समय तक लेने से दस्त और उल्टी की समस्या भी देखने को मिल सकती हैं। वहीं कुछ गंभीर मामलों में कैंसर तक होने के खतरा हो सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।