शराब और चीनी से भी ज्यादा खतरनाक है ये 1 चीज, डॉक्टर बोले- खाने में रोज डाल रहे 90% लोग!
Health Tips: अक्सर लोग चीनी और शराब को सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं, लेकिन डॉक्टर के मुताबिक हमारी रसोई में मौजूद एक ऐसी चीज भी है तो ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। गंभीर बात ये है कि ज्यादातर लोग इसे डेली बेसिस पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

हेल्दी रहने की कोशिश हर कोई करता है, लेकिन कई बार अंजाने में ही लोग ऐसी चीजें कंज्यूम करते रहते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाती रहती है। हर कोई जानता है कि अल्कोहल, सिगरेट और चीनी हमारी हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं। इसलिए आजकल कई लोग इन्हें ज्यादा से ज्यादा अवॉइड करने की कोशिश करते हैं। हालांकि एक चीज और है जो अल्कोहल और चीनी से भी ज्यादा खतरनाक है, लेकिन ज्यादातर लोगों की डेली डाइट का भी हिस्सा है। डॉ सलीम जैदी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में बताया है। हैरानी की बात तो ये है कि हम खुद इसे भर-भर के अपने खाने में डालते हैं। आइए जानते हैं ये फूड आइटम कौन सा है।
शराब और चीनी से भी खतरनाक है ये 1 चीज
डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि शराब और चीनी से भी ज्यादा खतरनाक आपकी कुकिंग में होने वाला रिफाइंड ऑयल है, जो ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर कंज्यूम करते हैं। मार्केट में मिलने वाला सनफ्लॉवर ऑयल (सूरजमुखी), कैनोला ऑयल, सोयाबीन ऑयल, राइस ब्रान ऑयल और वनस्पति घी; जिन्हें हेल्दी बोलकर मार्केट किया जाता है वो असल में बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते। इनपर अमूमन हार्ट हेल्दी या लाइट जैसे शब्द लिखे हुए होते हैं, लेकिन ये आपके लिवर, ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होते हैं।
रिफाइंड ऑयल आखिर क्यों होता है इतना नुकसानदायक?
डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि रिफाइंड ऑयल बनाने के लिए सीड्स को 200° C से ज्यादा हीट पर केमिकल सॉल्वेंट से ट्रीट किया जाता है। इसी प्रॉसेस के चलते इस तेल में इन्फ्लेमेशन पैदा करने वाले कंपाउंड बन जाते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ा देते हैं।
सबसे खराब है वनस्पति घी या डालडा
डॉक्टर बताते हैं कि वनस्पति घी या डालडा का इस्तेमाल अगर आप अपनी डेली कुकिंग में कर रहे हैं, तो ये रिफाइंड ऑयल से भी ज्यादा खतरनाक है। दरअसल ये हाइड्रोजेनेटेड ऑयल है, जिसमें बहुत सारे ट्रांस फैट्स होते हैं। WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ये ट्रांस फैट्स सिगरेट जितने ही खतरनाक होते हैं। और तो औड ये हार्ट अटैक के सबसे बड़े कारणों में से एक है।
फिर कुकिंग के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करें?
अब सवाल आता है कि रिफाइंड या वनस्पति घी की जगह कुकिंग के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल किया जाना चाहिए। डॉ सलीम सलाह देते हैं कि इनकी जगह आपको देसी घी या फिर सरसों का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि इनकी मात्रा भी सीमित रखें। अगर ये एक छोटा सा बदलाव आप अपनी डाइट में करते हैं, तो आपका लिवर, हार्ट और ब्रेन हेल्दी रहता है और आप लंबी उम्र तक निरोगी रहते हैं।
नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


