50 की उम्र में कैंसर नहीं चाहते तो आज ही छोड़ दें ये 5 आदतें, डॉक्टर बोले- रोज कर रहे 80% लोग!
Cancer: डॉ ओबैदुर रहमान बताते हैं कि 80% लोग डेली बेसिस पर कुछ ऐसी आदतें फॉलो कर रहे हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। अगर आप 50 की उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी नहीं चाहते हैं, तो आज ही इन्हें बिल्कुल बंद कर दें।

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका नाम ही लोगों में दहशत पैदा कर देता है। चिंता की बात है कि इसके मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को अक्सर लगता है कि कैंसर जेनेटिक या गंभीर बीमारियों की वजह से होता है, लेकिन सच तो ये है कि रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें ही इसके खतरे को बढ़ावा देती हैं। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ ओबैदुर रहमान एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि 80 प्रतिशत लोग डेली बेसिस पर कुछ ऐसी आदतें फॉलो कर रहे हैं, जो कैंसर के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। डॉक्टर आगे सलाह भी देते हैं कि अगर आप 50 की उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी नहीं चाहते हैं, तो आज ही ये 5 आदतें बिल्कुल बंद कर दें।
माइक्रोवेव में प्लास्टिक का इस्तेमाल
पहली गलती जो बहुत लोग कर रहे हैं वो है माइक्रोवेव ओवन में प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल। ये भले ही आपको नॉर्मल लगता हो लेकिन लॉन्ग टर्म में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि जब आप किसी भी चीज को प्लास्टिक की बॉटल या कंटेनर में रखकर माइक्रोवेव करते हैं, तो उसमें से ऐसे केमिकल्स रिलीज होते हैं जो आपके डीएनए को डैमेज कर सकते हैं।
जला हुआ या ज्यादा भुना हुआ मीट खाना
डॉ ओबैदुर के मुताबिक जला हुआ या ज्यादा भुना हुआ मीट खाने से भी कैंसर का रिस्क बढ़ सकता है। दरअसल जब मीट को बहुत तेज आंच या सीधा आग पर पकाया जाता है तो उसमें काफी खतरनाक केमिकल्स रिलीज होते हैं। ये केमिकल DNA रिपेयर की प्रक्रिया को बाधित करते हैं, जिस वजह से बॉडी में कैंसर सेल्स बनना शुरू हो जाते हैं।
अपने फोन को तकिए के नीचे रखकर सोना
ये आदत आजकल बहुत ही कॉमन है। लोग सोते हुए अपने फोन को तकिए के नीचे रख लेते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि फोन से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलती हैं, जो आपकी नींद को प्रभावित करती हैं। जिस वजह से सेल्यूलर रिपेयर और दूसरी प्रक्रियाओं में बाधा आती है और DNA रिपेयर प्रभावित होता है।
धूप में गर्म हुई बोतल से पानी पीना
ऐसा आमतौर पर तब होता है जब आप अपनी बोतल गाड़ी में रख देते हैं और वो धूप से गर्म हो जाती है। लोग इस पानी को आराम से पी लेते हैं, जबकि ये सेफ नहीं है। डॉ रहमान कहते हैं कि बोतल गर्म होने की वजह से पानी में कुछ ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं, जो DNA डैमेज का कारण बन सकते हैं।
बार-बार खाते रहना
कुछ लोग सारा दिन कुछ ना कुछ खाते ही रहते हैं। जबकि लगातार स्नैकिंग की ये आदत भी कैंसर की एक वजह बन सकती है। डॉ ओबैदुर बताते हैं कि बार-बार लगातार खाते रहने की वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है और ऑटोफजी की प्रक्रिया बाधित होती है, जो सीधे-सीधे आपके DNA रिपेयर से जुड़ी हुई है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



