वेजाइनल इंफेक्शन: प्राइवेट पार्ट को ऐसे वॉश ना करें, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वेजाइनल इंफेक्शन के दौरान साफ-सफाई रखना जरूरी है, लेकिन ज्यादा सफाई या गलत प्रोडक्ट परेशानी बढ़ा सकते हैं। डॉक्टर वैदेही मराठे ने बताया कि इस समय किन चीजों से बचें और कैसे सफाई करें।

Doctor Shares What You Should Never Do during Vaginal Infection
वेजाइनल इंफेक्शन हुआ है? ये गलतियां ना करें, डॉक्टर ने बताया क्या करें।

वेजाइनल इंफेक्शन होने पर खुजली, जलन, बदबू, असामान्य डिस्चार्ज और दर्द जैसी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में कई महिलाओं को लगता है कि बार-बार धोने से इंफेक्शन जल्दी ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा करना कई बार परेशानी को और बढ़ा सकता है। खासकर योनि के अंदर पानी या किसी तरह का घोल डालकर सफाई करने की जरूरत नहीं होती। खुशबू वाले साबुन, इंटिमेट वॉश और स्प्रे भी इस नाजुक हिस्से में जलन कर सकते हैं।

डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, इंफेक्शन के समय साफ-सफाई का मतलब बार-बार धोना नहीं, बल्कि सही तरीके से बाहरी हिस्से को साफ और सूखा रखना है। ऐसे में ये गलतियां करने से बचें -

1. डाउचिंग से बचें

कई महिलाएं इंफेक्शन होने पर योनि के अंदर पानी या किसी घोल से सफाई करने लगती हैं, इसे ही डाउचिंग कहा जाता है। पानी, सिरका, बेकिंग सोडा या किसी दूसरे घोल को अंदर डालकर सफाई करने से वहां का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ सकता है।

2. खुशबू वाले इंटिमेट वॉश

योनि के आसपास की स्किन काफी नाजुक होती है। इसलिए वहां खुशबू वाले इंटिमेट वॉश, साबुन और स्प्रे लगाने से बचें। इनमें मौजूद खुशबू त्वचा में जलन बढ़ा सकती है। बाहरी हिस्से को साफ करने के लिए सादा गुनगुना पानी काफी है। अगर साबुन लगाना हो, तो हल्का और बिना खुशबू वाला साबुन सिर्फ बाहरी हिस्से पर लगाएं।

3. शेविंग और वैक्सिंग से बचें

इंफेक्शन के दौरान शेविंग, वैक्सिंग या बाल हटाने वाली क्रीम का इस्तेमाल ना करें। इस समय स्किन पहले से सेंसेटिव हो सकती है। ऐसे में रेजर या क्रीम से कट, लालपन और जलन की परेशानी बढ़ सकती है।

सही तरीके से सफाई कैसे करें?

  • टॉयलेट जाने या सफाई करने से पहले और बाद में हाथ अच्छी तरह धोएं। इससे गंदगी और बैक्टीरिया से बचने में मदद मिलती है।
  • योनि के अंदर सफाई करने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ बाहर के हिस्से यानी वल्वा को गुनगुने पानी से धीरे-धीरे साफ करें।
  • अगर साबुन इस्तेमाल करना जरूरी लगे, तो हल्का और बिना खुशबू वाला साबुन सिर्फ बाहरी त्वचा पर लगाएं।
  • अगर आपने कोई प्रोडक्ट इस्तेमाल किया है, तो उसे त्वचा पर लगा ना रहने दें। साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • सफाई के बाद मुलायम और साफ तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं। त्वचा को रगड़ने से जलन बढ़ सकती है।
  • बहुत टाइट या गीले कपड़े पहनने से बचें। ऐसे कपड़े पहनें जिनमें हवा आसानी से जा सके। सूती अंडरवियर पहनना ज्यादा आरामदायक हो सकता है।

नोट: खुजली, जलन, असामान्य डिस्चार्ज, बदबू या दर्द को सिर्फ बार-बार धोकर ठीक करने की कोशिश ना करें। इन लक्षणों के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं और हर इंफेक्शन का इलाज भी अलग होता है। ऐसे में गायनेकोलॉजिस्ट से जांच कराना बेहतर है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थवेजाइनल इंफेक्शन: प्राइवेट पार्ट को ऐसे वॉश ना करें, डॉक्टर ने बताया सही तरीका