आपका लिवर हेल्दी है या खराब? घर बैठे 20 सेकेंड में अभी टेस्ट करें, डॉक्टर ने बताया तरीका!
फैमिली फिजिशियन डॉ अमनदीप अग्रवाल ने एक सिंपल सा लिवर टेस्ट शेयर किया है। ये मेडिकल जांच का विकल्प तो नहीं है लेकिन ये टेस्ट आपको एक जनरल संकेत दे सकता है, जिससे लिवर हेल्थ का मोटा-मोटा अंदाजा लगाया जा सकता है।

लिवर से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी कॉमन होती जा रही हैं। खराब खानपान और लाइफस्टाइल का असर साफ-सीधा लिवर पर पड़ रहा है। फैटी लिवर तो आजकल बच्चों में भी आम होता जा रहा है। क्या आपने कभी अपने लिवर का टेस्ट किया है कि वो कितना हेल्दी है? इसके लिए आप घर पर ही 20 सेकेंड का एक छोटा सा टेस्ट कर सकते हैं। फैमिली फिजिशियन डॉ अमनदीप अग्रवाल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये सिंपल सा लिवर टेस्ट शेयर किया है। ये मेडिकल जांच का विकल्प तो नहीं है लेकिन ये टेस्ट आपको एक जनरल संकेत दे सकता है, जिससे लिवर हेल्थ का मोटा-मोटा अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं।
20 सेकेंड में अपनी लिवर हेल्थ टेस्ट करें
डॉ अमनदीप अग्रवाल बताते हैं कि आपके हाथ आपकी लिवर हेल्थ के बारे में काफी कुछ बताते हैं। इसके लिए आप 20 सेकेंड का एक छोटा सा टेस्ट कर सकते हैं। बस अपनी उंगलियों से एक हाथ के अंगूठे को कुछ देर के लिए दबाकर रखें। अब आपको ये नोटिस करना है कि आपके नाखून का लाल रंग कितनी देर में वापस आता है। अगर वो जल्दी लाल हो जाता है, मतलब आपका लिवर हेल्दी है। वहीं अगर इसे लाल होने में काफी समय लग रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके लिवर की सर्कुलेशन वीक है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का इसपर क्या कहना है?
डॉक्टर्स की मानें तो ये 20 सेकेंड थंब प्रेस टेस्ट लिवर की बीमारी की पक्की जांच नहीं है। ये सिर्फ एक शुरुआती संकेत दे सकता है। ऐसे में खुद किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना सही नहीं है। लिवर की पक्की जांच के लिए डॉक्टर के बताए टेस्ट जैसे ब्लड टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड आदि का सहारा लिया जाता है।
किन लक्षणों के दिखने पर लिवर को ले कर सतर्क हो जाना चाहिए?
लिवर में कोई भी समस्या होने पर कुछ संकेत दिखना काफी आम है। इनकी तुरंत पहचान कर के आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। उदाहरण के लिए लगातार थकान बने रहना, भूख ना लगना, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द रहना, स्किन या आंखों का पीला पड़ना, जैसे कोई भी लक्षण दिख रहे हैं, तो इन्हें नजरंदाज ना करें। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेने और मेडिकल चेकअप की जरूरत होती है।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या जरूरी है?
लिवर को हेल्दी रखना है तो अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए घर का बना संतुलित भोजन करें, बाहर की तली भुनी चीजें, जंक फूड, ऑयली खाना, शराब, रिफाइंड शुगर आदि से जितना हो सके परहेज करें। इसके अलावा अपने रूटीन में फिजिकल एक्टिविटीज शामिल करें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


