Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoctor shares 3 daily habits for healthy lungs he follows to protect and support lung health
कमजोर फेफड़ों से बन जाती है सांस फूलने की बीमारी, अमेरिकी डॉक्टर की बताई 3 आदतें को करें फॉलो, लंग्स बनेंगे फौलादी

कमजोर फेफड़ों से बन जाती है सांस फूलने की बीमारी, अमेरिकी डॉक्टर की बताई 3 आदतें को करें फॉलो, लंग्स बनेंगे फौलादी

संक्षेप:

प्रदूषित हवा के बीच फेफड़ों को मजबूत बनाए रखना बड़ा टास्क हो गया है। अगर आप भी अपने लंग्स को फौलादी बनाना चाहते हैं, तो अमेरिकी डॉक्टर की बताई 3 आदतों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें।

Dec 10, 2025 12:59 pm ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली की हवा दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है, ऐसे में लंग्स से जुड़ी बीमारियों के मरीज भी डॉक्टर्स के पास लाइन लगा रहे हैं। कमजोर फेफड़ों के कारण सांस फूलना, अस्थमा, लगातार खांसी, सीने में दर्द या जकड़न जैसी समस्याएं हो जाती है। सांस फूलने से आपका उठना-बैठना मुश्किल हो सकता है और अस्थमा के कारण लंबे समय तक खांसी आ सकती है। ऐसे में लोग लंग्स को मजबूत बनाने के लिए कई दवाइयां लेना शुरू कर देते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और फेफड़ों को मजबूत करना चाहते हैं, तो अमेरिकी एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और इंटरवेशनल पेन मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर कुणाल सूद ने 3 आदतों के बारे में बताया है। इन आदतों को अगर आप रूटीन में शामिल करते हैं, तो फेफड़े फौलाद की तरह मजबूत हो जाएंगे। डॉक्टर का कहना है कि वह खुद भी इन आदतों को फॉलो करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नुकसान क्या करता है-

अच्छी आदतों को जानने से पहले ये जान लीजिए कि फेफड़ों को सबसे ज्यादा आपकी कौन सी आदतें नुकसान पहुंचा रही हैं। पिछले कुछ सालों में देश में फेफड़ों के बीमारी से जुड़ी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फेफड़ों से जुड़ी बीमारी को COPD (Chronic Obstructive Pulmonary Disease) कहा जाता है। आपकी कुछ ऐसी आदतें हैं, जो आपके लंग्स को रोजाना धीरे-धीरे खत्म कर रही हैं।

- स्मोकिंग आजकल सभी करने लगे हैं। स्मोकिंग न सिर्फ कैंसर बनाती है, बल्कि ये फेफड़ों को भी कमजोर कर देती है।

- बाहर से ज्यादा घर की अशुद्ध हवा फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती है। घर पर फर्नीचर, अगरबत्ती, धूपबत्ती, एयर फ्रेशनर से फेफड़े कमजोर होते हैं।

- डॉक्टर के मुताबिक, अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटी जीरो है, तो लंग्स जल्दी खराब हो जाते हैं।

3 आदतें हैं जरूरी-

1- डॉक्टर के मुताबिक, डेली रूटीन में कार्डियो करना काफी जरूरी है। आप कार्डियो में कुछ भी कर सकते हैं, जैसे रनिंग, जॉगिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग। ये चीजें अगर आप रोजाना 20 से 30 मिनट भी कर लेते हैं, तो फेफड़े मजबूत हो जाएंगे। कार्डियो करने से सांस की नली खुल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

2- सूद का कहना है कि मैं रोजाना सुबह उठकर 15 के लिए स्लो नेसल ट्रेनिंग करता हूं। सांस लें और फिर 5 सेकेंड के बाद छोड़ें। ऐसा करने से तनाव कम करने, फेफड़ों और हार्ट को मजबूत करने में मदद मिलती है।

3- तीसरी आदत के बारे में बताते हुए कुणाल सूद ने कहा कि आपकी आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया लंग्स हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं। अच्छी गट हेल्थ सूजन होने से रोकता है और सांस लेने में भी तकलीफ नहीं होती। इसके लिए आप गट फ्रेंडली फूड्स को डायट में शामिल करें। आप अपने डॉक्टर के सलाह पर कुछ प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स भी खा सकते हैं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

ये भी पढ़ें:ज्यादातर हार्ट अटैक सुबह ही क्यों आते हैं? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताई 3 गलतियां
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। इन्होंने गणित विषय से BSc की डिग्री ली है। जागरण इंस्टीट्यूट से मास कम्यूनिकेशन में तीन साल की डिग्री ली है। लाइव हिंदुस्तान से पहले ये अमर उजाला, इनशॉर्ट्स, सत्य हिंदी, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हैं। इन्हें साढ़े छह साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव है। शुरू से ही मनोरंजन बीट पर काम करती रही हैं। इस सेक्शन से जुड़ी स्टोरी लिखना और पढ़ना दोनों ही इन्हें काफी पसंद है। पुराने संस्थानों में फिल्मों के रिव्यू, सुनिए सिनेमा जैसे न्यूज वीडियो और सेलेब्स इंटरव्यू किए हैं। इन्हें घूमना, कहानी या कविता लिखना और फिल्में देखना काफी पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।