Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoctor Shares 21 Day Lemon Trick That Boosts Liver Health and Immunity
सिर्फ 21 दिनों तक ऐसे खा लें नींबू! डॉक्टर बोलीं सेहत को होंगे कमाल के फायदे

सिर्फ 21 दिनों तक ऐसे खा लें नींबू! डॉक्टर बोलीं सेहत को होंगे कमाल के फायदे

संक्षेप:

डॉ नवनीत कौर भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा ही कमाल का आयुर्वेदिक नुस्खा शेयर किया है, जिसे 21 दिनों तक ट्राई करने पर आपको ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mon, 27 Oct 2025 06:49 AMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विटामिन सी से भरपूर नींबू कई चीजों में इस्तेमाल होता है। ये शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है। तभी रोजाना नींबू लेने के बहुत फायदे बताए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके लीवर के लिए भी फायदेमंद है? उदाहरण के लिए देखें तो आजकल नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर (NAFLD) की समस्या बहुत आम हो गई है। ऐसे में अगर खास तरीके से नींबू का सेवन किया जाए, तो काफी फायदा हो सकता है। डॉ नवनीत कौर भाटिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बड़ा ही कमाल का आयुर्वेदिक नुस्खा शेयर किया है, जिसे 21 दिनों तक ट्राई करने पर आपको ढेरों हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिर्फ 21 दिनों तक ऐसे खा लें नींबू

डॉ नवनीत बताती हैं कि आयुर्वेद के अनुसार अगर नींबू को कुछ चीजों के साथ मिलाकर रोजाना लिया जाए, तो काफी फायदा होता है। इसके लिए आपको नींबू को पूरा नहीं काटना, बस उसमें चार चीरे लगा देने हैं। पहले चीरे में चुटकी भर सौंठ पाउडर डालें, दूसरे में चुटकी भर काली मिर्च पाउडर, तीसरे में काला नमक और चौथे में एक चुटकी धागे वाली मिश्री। अब इसे रात भर एक कांच की कटोरी में ढक कर रख दें और सुबह खाली पेट इस नींबू को अपने मुंह में निचोड़ लें। ध्यान रहे इसके एक घंटा बाद ही कुछ खाएं।

ऐसे नींबू खाने के क्या-क्या फायदे हैं?

डॉ नवनीत कहती हैं कि अगर 21 दिनों तक रोजाना आप ऐसे नींबू लेते हैं, तो आपका शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और पाचन भी बेहतर होता है। ये आपके लीवर को भी मजबूत करता है। साथ ही, जिन भी लोगों में नॉन एल्कोहोलिक फैटी लीवर की समस्या है, उनके लिए ये नुस्खा रामबाण है। वहीं जिन लोगों को हेपेटाइटिस या काले पीलिया की दिक्कत है, उनके लिए भी ये आयुर्वेदिक नुस्खा काफी फायदेमंद साबित होगा।

सावधानी बरतना जरूरी है

अगर आपको फैटी लीवर, हेपेटाइटिस या जौंडिस की समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी नुस्खा ट्राई करना रिस्की हो सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर या किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद ही कोई भी नुस्खा ट्राई करें। इसके अलावा अपनी डाइट, वेट मैनेजमेंट और सही डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें:पुराने से पुराने कब्ज और गैस को जड़ से खत्म कर देगा ये नुस्खा, डॉक्टर बता रहे
ये भी पढ़ें:सफेद या गुलाबी, कौन से अमरूद खाना ज्यादा फायदेमंद है? डॉक्टर बता रहीं
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।