कान में चला जाए पानी तो निकालने की ना करें गलत कोशिशें, डॉक्टर से सीख लें निकालने का हैक
Tips to get out water form ear: नहाते वक्त या स्वीमिंग के समय कान में पानी घुस गया है तो उसे निकालने के लिए गलती से भी कॉटन स्वैब या कॉटन बॉल्स का इस्तेमाल ना करें। कान वाले डॉक्टर से जान लें पानी को बाहर निकालने के 3 आसान तरीकें।

नहाते वक्त या कई बार स्वीमिंग करने के दौरान कान में पानी घुस जाता है। जिसकी वजह से काफी डिसकंफर्ट फील होता है और अक्सर लोग अलग-अलग तरीकों की मदद से निकालने की कोशिश करते हैं। जो कि पूरी तरह से गलत है। खासतौर पर कान में घुसे पानी को निकालने के लिए कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करना तो पूरी तरह से गलत है। बिना जानकारी के खुद से किए गए प्रयास कान के पर्दों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपके कानों में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। अगर कान में पानी चला जाए तो बगैर घबराए डॉक्टर की बताई ये 3 हैक को ट्राई करें। आसानी से पानी बाहर आ जाएगा।
कान से पानी निकालने का पहला हैक
कान में अगर नहाते वक्त पानी घुस गया है और आप उसे बाहर निकालना चाहते हैं तो कान के डॉक्टर ने बहुत ही सिंपल हैक बताया है। जिस साइड में पानी घुसा है सिर को उसी साइड झुकाएं और कान को हल्का सा खींचे। फिर हल्का-हल्का सा जंप करें। ऐसा करने से कान में घुसा पानी बड़े ही आसानी से निकल जाएगा।
कान में घुसे पानी को बाहर निकालने का दूसरा हैक
कान में अगर पानी घुस गया है तो उसे निकालने के लिए बिल्कुल सिंपल सक्शन पंप हैक को ट्राई करें। कान के ऊपर हथेली को रखें और तेजी से दबाकर छोड़े। कान के अंदर जो आवाज सुनाई देगी वो सक्शन पंप जैसी आवाज होगी और पानी आसानी से बाहर निकल जाएगा।
कान में घुसे पानी को निकालने का तीसरा हैक
कान में घुसे पानी को हटाना है तो इस तीसरे हैक को सावधानी के साथ ट्राई करें। और ध्यान रखे कि बच्चों के साथ ना अप्लाई करें। इसमे हेयर ड्रायर को लो हीट पर सेट करें और कान से करीब दस इंच की दूरी से चलाकर 5 सेकेंड हवा दें। फिर हटा लें। इसी तरह से दो से तीन बार प्रोसस को करें। ऐसा करने से भी कान में घुसा पानी सूख जाएगा।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


