सेब-केला नहीं, ये 5 हैं दुनिया के सबसे हेल्दी फल! डॉक्टर बोलीं- नंबर 1 है ये देसी सुपरफूड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हर फल एक जैसा नहीं होता। कुछ फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे ही 5 सबसे हेल्दी फलों की लिस्ट डॉ शालिनी ने शेयर की है। इस लिस्ट में नंबर 1 पर है, देसी सुपरफूड जो लगभग हर बीमारी में फायदा करता है।

 Top 5 Healthiest Fruits
दुनिया के सबसे हेल्दी फल

हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में फलों को शामिल करना बहुत जरूरी है। लेकिन क्या सभी फल एक जैसे होते हैं? जाहिर है नहीं, कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा बाकी फलों से ज्यादा होती है। आमतौर पर हम सेब, केले जैसे फलों को ज्यादा हेल्दी समझकर खाते हैं, लेकिन सच कहें तो इनसे भी ज्यादा फायदेमंद फल मौजूद हैं। डॉ शालिनी सिंह सालुंके ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही 5 फलों की लिस्ट साझा की है, जिन्हें दुनिया के सबसे हेल्दी फलों में गिना जाता है। डॉक्टर कहती हैं कि कई रिसर्च के बाद सामने आया है कि ये फल सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ये सेहत बनाते हैं, लंबी उम्र तक जवां रखते हैं और शरीर के सभी अंग ठीक से काम करें, ये सुनिश्चित करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 5 फल।

ये हैं दुनिया के 5 सबसे हेल्दी फल

नंबर 5- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार

इस लिस्ट में नंबर 5 पर डॉ शालिनी अनार को रखती हैं। डॉक्टर कहती हैं कि अनार में पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खासकर हार्ट हेल्थ के लिए अनार काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। ये विटामिन सी और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है और शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। साथ ही स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में भी काफी इफेक्टिव है।

नंबर 4- विटामिन सी से भरपूर है कीवी

सबसे हेल्दी फलों की लिस्ट में चौथे नंबर पर कीवी आता है। डॉक्टर बताती हैं कि कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही इसमें फाइबर, पोटैशियम और विटामिन ई भी मौजूद होते हैं। नियमित रूप से कीवी को अपनी डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है, बेहतर पाचन में मदद मिलती है और साथ ही स्किन हेल्थ के लिए भी ये काफी फायदेमंद है।

नंबर 3- हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स एवोकाडो

एवोकाडो को डॉ शालिनी हेल्दी फैट और फाइबर का बेहतरीन कॉम्बो बताती हैं। एवोकाडो में हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन ई और फोलेट जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने और ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद फ्रूट माना जाता है।

नंबर 2- जामुन है एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस

लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जामुन, जिसे डॉक्टर एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस बताती हैं। जामुन में फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन को बेहतरीन बनाने के साथ साथ शुगर मैनेजमेंट में भी काफी मदद करता है। डॉ शालिनी इस देसी फल को अपनी डाइट में जरूर शामिल करने की सलाह देती हैं।

नंबर 1- आंवला हैं फलों में सबसे हेल्दी

सबसे हेल्दी फलों की लिस्ट का टॉपर है, आंवला। डॉक्टर बताती हैं कि ये विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है। ये इम्यूनिटी, हार्ट हेल्थ, गट हेल्थ और स्किन हेल्थ, सभी के लिए काफी अच्छा होता है। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी मदद करता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।