Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थDoctor Reveals Fruits Vegetables With Highest Pesticide Residue based on EWG report
इन 12 फलों-सब्जियों में हैं सबसे ज्यादा कीटनाशक, जानें किन में हैं सबसे कम! डॉक्टर ने बताई लिस्ट

इन 12 फलों-सब्जियों में हैं सबसे ज्यादा कीटनाशक, जानें किन में हैं सबसे कम! डॉक्टर ने बताई लिस्ट

संक्षेप:

डॉ वर्तिका विश्वनी ने एक लिस्ट साझा की है, जो EWG (एनवायरनमेंटल वर्किंग ग्रुप) की रिपोर्ट पर आधारित है। ये रिपोर्ट बताती है कि किन फलों-सब्जियों में सबसे ज्यादा पेस्टीसाइड के कण मौजूद होते हैं और किन में सबसे कम।

Jan 30, 2026 11:55 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में फल और सब्जियां शामिल करना जरूरी माना जाता है। लेकिन क्या आजकल के फ्रूट्स और वेजिटेबल्स वाकई हेल्दी हैं? अब ये बात तो हम सभी जानते हैं कि आजकल के फलों-सब्जियों में पेस्टीसाइड यानी कीटनाशक का खतरा छिपा होता है। ये जहरीले केमिकल्स बॉडी पर काफी खतरनाक असर डालते हैं। तो क्या इसका मतलब है कि फल-सब्जियां खाना ही छोड़ दें? बिल्कुल भी नहीं, लेकिन इन्हें चुनते हुए थोड़ी सी समझदारी जरूरी है। डॉ वर्तिका विश्वनी ने इसी से जुड़ी एक लिस्ट साझा की है, जो EWG (एनवायरनमेंटल वर्किंग ग्रुप) की रिपोर्ट पर आधारित है। ये रिपोर्ट बताती है कि किन फलों-सब्जियों में सबसे ज्यादा पेस्टीसाइड के कण मौजूद होते हैं और किन में सबसे कम।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

EWG की रिपोर्ट क्या बताती है?

एनवायरनमेंटल वर्किंग ग्रुप (EWG) एक नॉन प्रॉफिट संस्था है, जो हर साल एक शॉपर गाइड जारी करता है। यह गाइड USDA के टेस्टिंग डेटा के आधार पर बताती है कि किन फलों और सब्जियों में पेस्टीसाइड रेजिड्यू (कीटनाशक के कण) सबसे ज्यादा और किन में सबसे कम पाए गए हैं। इस गाइड का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि यह समझाना है कि किन फलों सब्जियों को ऑर्गेनिक लेना बेहतर रहता है और किन चीजों को सामान्य रूप से खरीदकर सुरक्षित खाया जा सकता है।

इन फलों सब्जियों में पेस्टीसाइड सबसे ज्यादा हैं

EWG की Dirty Dozen में वो फल-सब्जियां शामिल हैं, जिनमें सबसे ज्यादा कीटनाशक के कण पाए जाते हैं। इनमें पालक, स्ट्रॉबेरी, केल, अंगूर, आड़ू, चेरी, नेक्टेरिन (आड़ू की एक किस्म), सेब, ब्लू बेरी, ब्लैक बेरी, आलू और नाशपाती शामिल हैं। इन फलों-सब्जियों में 203 अलग-अलग तरह के पेस्टीसाइड पाए गए थे।

ये भी पढ़ें:फैटी लिवर में दवा की तरह काम करती हैं ये सब्जियां, डॉक्टर से जानें कैसे खानी हैं
ये भी पढ़ें:तड़का लगाते हुए करते हैं ये गलती, तभी नहीं मिलता पूरा पोषण! डॉ तरंग ने बताया

किन फलों-सब्जियों में पेस्टीसाइड हैं सबसे कम?

रिपोर्ट में कुछ ऐसी सब्जियों और फलों की लिस्ट भी बताई गई है, जिनमें पेस्टीसाइड बिल्कुल भी नहीं मिले। इन्हें Clean Fifteen कहा जाता है। इनमें अनानास, स्वीट कॉर्न, एवोकाडो, पपीता, प्याज, हरी मटर, एस्पैरागस (शतावरी), पत्ता गोभी, तरबूज, फूलगोभी, केला, आम, गाजर, मशरूम और कीवी शामिल हैं।

डॉक्टर की सलाह

डॉ वर्तिका कहती हैं कि Dirty Dozen वाली लिस्ट में मौजूद फल-सब्जियों को हमेशा धो कर खाना चाहिए। पानी में 2-3 बार अच्छे से धोने पर 70% रेजिड्यू निकल जाते हैं। बाकी के लिए 1 लीटर पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर फल-सब्जियों को 10-15 मिनट भिगोकर रखें। इसके बाद इन्हें चलते पानी में रगड़कर अच्छे से साफ करें, फिर कंज्यूम करें। इसके अलावा आप 1/4 कप सफेद सिरके को 4 कप पानी में मिलाकर भी फलों-सब्जियों को भिगोकर रख सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।