चाय में बस ये 2 चीजें मिला दो, अमृत बन जाएगी! डॉक्टर बोले छोटे-बड़े रोग होंगे छूमंतर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप भी चाय रोज पीते हैं तो डॉक्टर के बताई ये 2 चीजें उसमें जरूर एड करें। चाय का स्वाद तो बढ़ेगा ही, साथ में आपकी चाय शरीर के लिए फायदेमंद भी हो जाएगी। आइए जानते हैं डॉक्टर का क्या कहना है-

Healthy Chai Tips

हमारे देश में ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। हालांकि चाय से जुड़े कई मिथ भी फैले हुए हैं, जैसे चाय जहर है या इसे बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। इस बारे में डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि कोई भी चीज ज्यादा मात्रा में ली जाए, तो वो नुकसान करती ही है। ठीक यही बात चाय पर लागू होती है। अगर आप दिन में केवल दो से तीन कप चाय पी रहे हैं, तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं है। बल्कि चाय में कुछ एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी मौजूद होते हैं, जो फायदा करते हैं। ये फायदा तब और भी बढ़ जाता है, जब आप अपनी चाय में ये 2 चीजें एड कर लेते हैं। डॉक्टर ने चाय को हेल्दी बनाने से जुड़ी कुछ टिप्स भी साझा की हैं, आइए विस्तार में जानते हैं।

चाय को अमृत बना देंगी ये 2 चीजें

अपनी रोज की चाय में जरूर मिलाएं अदरक

डॉ सलीम जैदी सलाह देते हैं कि अपनी रोज की चाय में थोड़ा सा अदरक जरूर एड करें। अदरक एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने, पाचन में सुधार और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा अगर आप चाय में अदरक मिलाकर पीते हैं, तो ये वजन कम करने में भी मदद करता है और जी मिचलाना जैसी कई और समस्याओं को कम करता है।

दालचीनी मिलाकर चाय पीना है काफी फायदेमंद

डॉक्टर सलाह देते हैं कि अपनी चाय में दालचीनी का टुकड़ा भी एड करें। दालचीनी एक भारतीय मसाला है, जिसका इस्तेमाल खाने की खुशबू और फ्लेवर एन्हांस करने के लिए किया जाता है। चाय में दालचीनी मिलाकर पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद मिलती है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी बॉडी को इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा दालचीनी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी फायदेमंद है।

काम की टिप : डॉक्टर सलाह देते हैं कि कोशिश करें कि श्रीलंकन वैरायटी की दालचीनी का इस्तेमाल करें। ये आजकल आसानी से ग्रॉसरी स्टोर्स या ऑनलाइन उपलब्ध है। भारतीय और चाइनीज दालचीनी से ये काफी ज्यादा फायदेमंद होती है।

बोनस इंग्रेडिएंट : चाय में मिलाएं हरी इलायची

हरी इलायची सिर्फ चाय को खुशबूदार नहीं बनाती, बल्कि कई फायदे भी करती है। ये आपके पाचन को बेहतर बनाती है, ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करती है और नसों को ताकत देने का काम करती है। इससे आपके शरीर की ऊर्जा भी बढ़ती है।

चाय में कितनी मात्रा में मिलाएं ये चीजें?

डॉक्टर के मुताबिक अगर आप एक कप चाय बना रहे हैं, तो उसमें आधा चम्मच घिसा हुआ अदरक और 1/4 चम्मच दालचीनी पाउडर एड करें। अगर आप हरी इलायची भी डाल रहे हैं तो एक इलायची को कूटकर एड कर सकते हैं।

चाय बनाने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां

  • चाय बनाने लिए सबसे पहले बर्तन में पानी डालें और ये तीनों इंग्रेडिएंट्स डाल कर पकाना शुरू कर दें। पानी उबले उसके बाद ही दूध एड करें। डॉक्टर कहते हैं कि जब चाय को धीमी आंच पर देर तक पकाया जाता है, तो उसके फायदे बॉडी को ज्यादा मिलते हैं।
  • इसके अलावा डॉक्टर सलाह देते हैं कि हो सके तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। चीनी बॉडी के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। सबसे बेस्ट तो यही रहेगा कि आप फीकी चाय पीने की आदत डाल लें।
  • कोशिश करें कि दिन में 1-2 कप चाय ही पीएं। ज्यादा से ज्यादा आप चार कप चाय पी सकते हैं। उससे ज्यादा बॉडी के लिए नुकसानदायक है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीना अवॉइड करें। क्योंकि ये भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों जैसे आयरन के अवशोषण को रोक देती है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।