घर पर ही बीपी चेक करते हैं? डॉक्टर बोले- ये 10 गलतियां ना करें, वरना गलत आ सकती है रीडिंग!

Feb 16, 2026 07:22 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप बीपी के मरीज हैं तो नियमित चेकअप कराते रहना बहुत जरूरी होता है, ताकि उसी हिसाब से डाइट और दवाइयों को मैनेज किया जा सके। डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ ऐसी ही कॉमन मिस्टेक के बारे में बताया है, जो बीपी चेक करते समय आपको अवॉइड करनी चाहिए।

घर पर ही बीपी चेक करते हैं? डॉक्टर बोले- ये 10 गलतियां ना करें, वरना गलत आ सकती है रीडिंग!

आजकल खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और गलत खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या काफी कॉमन हो गई है। लो बीपी हो या हाई बीपी, दोनों ही स्थितियां गंभीर हो सकती हैं। खैर, अगर आप बीपी के मरीज हैं तो नियमित चेकअप कराते रहना बहुत जरूरी होता है, ताकि उसी हिसाब से डाइट और दवाइयों को मैनेज किया जा सके। यही वजह है कि आजकल लोग घर में ही बीपी की मशीन ले आते हैं और उसी से चेकअप कर लेते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन आमतौर पर लोग कुछ गलतियां भी कर जाते हैं, जिस वजह से रीडिंग एक्यूरेट नहीं आ पाती है। डायबिटीज रिवर्सल एक्सपर्ट डॉ प्रमोद त्रिपाठी ने कुछ ऐसी ही कॉमन मिस्टेक के बारे में बताया है, जो बीपी चेक करते समय आपको अवॉइड करनी चाहिए।

पैर लटकाकर बैठना

बहुत से लोग बीपी चेक करते हुए बेड या कुर्सी पर पैर लटकाकर बैठ जाते हैं, जो बिल्कुल गलत है। डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा करने से बीपी की रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

पैरों को क्रॉस करना या पालथी मार कर बैठना

बीपी चेक करते समय पैरों को क्रॉस ना करें और ना ही पालथी मार कर बैठें। ये भी बैठने की गलत पोजीशन है। डॉ प्रमोद सलाह देते हैं कि बीपी चेक करते हुए हमेशा पैरों को सीधा नीचे की ओर रख के बैठना चाहिए।

ब्लैडर फुल रखना

डॉक्टर के मुताबिक तीसरी सबसे बड़ी गलती है बीपी चेक करते समय ब्लैडर का फुल रहना। यानी पेशाब आने पर भी ना करना और बीपी चेक करने बैठ जाना। इससे भी बीपी की रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

पीठ को सीधा रखना

बीपी चेक करते हुए पीठ को एकदम सीधा रखकर नहीं बैठना चाहिए। डॉक्टर कहते हैं कि पीठ को हमेशा किसी सहारे से टिकाकर रखें और आराम से बैठें।

कफ के नीचे कपड़ा रहना

ये बहुत ही कॉमन गलती है जो ज्यादातर लोग करते हैं। ध्यान रखें बीपी चेक करते हुए आपकी बांह पर कोई भी कपड़ा नहीं होना चाहिए। मशीन का कफ आपके हाथ की त्वचा के सीधे सम्पर्क में होना चाहिए, बीच में कोई भी कपड़े की लेयर नहीं होनी चाहिए।

वायर को अंदर की तरफ रखना

मशीन से बीपी चेक करते हुए ये सुनिश्चित करें कि उसका वायर अंदर की तरफ रहे। बाहर की ओर वायर रखने से भी रीडिंग गलत आ सकती है।

हाथ नीचे ना लटकाएं

बहुत से लोग बीपी नापते हुए अपना हाथ या तो नीचे लटका लेते हैं या बहुत ही ऊपर उठाकर रखते हैं, दोनों ही गलत हैं। डॉ प्रमोद सलाह देते हैं कि अपने हाथ को हमेशा हार्ट के लेवल पर रखें।

बीपी चेक करते हुए बातें करना

बीपी चेक करते हुए लगातार बातें करते रहना भी सही नहीं है। जब भी बीपी चेक करने बैठे आराम से शांत हो कर बैठ जाएं, वरना रीडिंग प्रभावित हो सकती है।

चाय-कॉफी पीने के बाद बीपी चेक करना

डॉक्टर के मुताबिक आपको चाय या कॉफी पीने के आधा घंटे के अंदर अंदर आपको बीपी चेक नहीं करना चाहिए। ये दोनों ही ड्रिंक आपके बीपी लेवल को इफेक्ट कर सकती हैं, जिससे रीडिंग पर असर पड़ सकता है।

स्ट्रेस या एक्सरसाइज इफेक्ट कर सकते हैं बीपी

अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस यानी तनाव में हैं या फिर तुरंत एक्सरसाइज कर के हटे हैं, तो बीपी की रीडिंग प्रभावित हो सकती है। इसलिए दोनों ही सिचुएशन में अवॉइड करें।

बीपी नापने का सही तरीका डॉक्टर से जानें

डॉ प्रमोद कहते हैं कि पांच-पांच मिनट पर बीपी की दो रीडिंग लें और उनका एवरेज पकड़ें। सामान्यतः आपका बीपी 130/80 के अंदर होना चाहिए। अगर ऊपर और नीचे वाली दोनों रीडिंग में 60 प्वाइंट से ज्यादा का अंतर आ रहा है, तो हार्ट सम्बन्धित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।